विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोमनाथ मंदिर और अहमदाबाद बीजेपी के दफ्तर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

Published: Mon, 21 Sep 2026 01:57 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2026 02:03 PM (IST)

गुजरात में सोमनाथ मंदिर और अहमदाबाद स्थित बीजेपी कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एक अज्ञात ईमेल ...और पढ़ें

गुजरात में सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों को धमकी मिली (फोटो-ANI)

गुजरात में सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों को धमकी मिली (फोटो-ANI)

HighLights

  1. सोमनाथ मंदिर और अहमदाबाद बीजेपी कार्यालयों को मिली धमकी।

  2. अज्ञात ईमेल के जरिए दी गई बम से उड़ाने की धमकी।

  3. पुलिस ने सघन तलाशी ली, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

डिजिटल डेस्क, गुजरात। गुजरात में एक बार फिर से सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अहमदाबाद में बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय, कोबा कार्यालय और सोमनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद हड़कंप मच गया है। एक अज्ञात ईमेल के जरिए ये धमकी दी गई है, जिसमें बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय, सीएम पटेल, कोबा कार्यालय और सोमनाथ का जिक्र है।

अनजान ईमेल से मिली धमकी

एक अनजान व्यक्ति ने ईमेल भेजकर दावा किया कि गुजरात के सोमनाथ मंदिर और कई अन्य जगहों पर बम रखे गए हैं। ईमेल में देश-विरोधी और विवादित बातें थीं और आरोपी ने पाकिस्तान के समर्थन में नारे लिखकर डर फैलाने की कोशिश की।

बीजेपी ऑफिस में सघन तलाशी

बम की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद अहमदाबाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं। पुलिसकर्मी, फायर ब्रिगेड और डॉग स्क्वॉड की एक टीम शहर के खानपुर इलाके में स्थित बीजेपी ऑफिस पहुंची। परिसर की अच्छी तरह से तलाशी ली गई और डॉग स्क्वॉड की मदद से हर कोने की जांच की गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, मेयर हितेश बारोट समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।

जांच में नहीं मिली कोई संदिग्ध चीज

अहमदाबाद पुलिस ने परिसर की सघन तलाशी ली। ऑपरेशन के दौरान कोई संदिग्ध चीज न मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। फिलहाल राज्य की सभी सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और साइबर क्राइम ब्रांच ने ईमेल भेजने वाले अनजान व्यक्ति का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।