विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में खौफनाक मंजर: 4 साल की बेटी के लिए तेंदुए से भिड़ा पिता, 8 मिनट तक चला मौत का खेल

Published: Sat, 17 Oct 2026 02:00 AM (IST)

छत्तीसगढ़ में धमतरी जिले के सीतानदी अभयारण्य क्षेत्र में तीन दिनों से ग्रामीणों पर हमले कर रहे तेंदुए ने शुक्रवार ...और पढ़ें

छत्तीसगढ़ में चार वर्षीय बेटी के लिए तेंदुए से भिड़ा पिता (फोटो- जेएनएन)

छत्तीसगढ़ में चार वर्षीय बेटी के लिए तेंदुए से भिड़ा पिता (फोटो- जेएनएन)

HighLights

  1. करीब छह से आठ मिनट तक तेंदुए और व्यक्ति के बीच संघर्ष हुआ

  2. ग्रामीणों ने लाठी-डंडों और रस्सी की मदद से तेंदुए को पकड़ लिया

जेएनएन, धमतरी। छत्तीसगढ़ में धमतरी जिले के सीतानदी अभयारण्य क्षेत्र में तीन दिनों से ग्रामीणों पर हमले कर रहे तेंदुए ने शुक्रवार को चार वर्षीय सुहानी मरकॉम पर हमला कर दिया।

बेटी को बचाने के लिए उसके पिता सुरेश मरकाम तेंदुए से भिड़ गए। करीब छह से आठ मिनट तक दोनों के बीच संघर्ष हुआ।

शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने लाठी-डंडों और रस्सी की मदद से घेराबंदी की और जाल फेंककर तेंदुए को पकड़ लिया।

बाद में उसे वन विभाग को सौंप दिया गया। वहीं, तेंदुए के पहले के हमले में गंभीर रूप से घायल एक ग्रामीण की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर वरुण जैन ने बताया कि तेंदुए को प्राथमिक उपचार के बाद जंगल सफारी भेजा गया है।

विशेषज्ञ चिकित्सक उसकी जांच और निगरानी कर रहे हैं। उसके बदले हुए व्यवहार को देखते हुए रेबीज समेत अन्य संभावित कारणों की जांच की जाएगी।