ट्रेन में लोअर बर्थ के नीचे सामान रखने का हक किसका? जानिए रेलवे का नियम
ट्रेन में लोअर बर्थ के नीचे सामान रखने को लेकर अक्सर होने वाले विवाद पर रेलवे ने स्पष्ट नियम बताए हैं।
-1787572774669_m.webp)
(यह तस्वीर AI से बनाई गई है)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ट्रेन में अक्सर यात्रा के दौरान हम देखते हैं कि लोअर बर्थ के नीचे सामान रखने को लेकर यात्रियों के बीच कहासुनी हो जाती है।
कई लोग मानते हैं कि जिस यात्री की लोअर बर्थ (निचली सीट) है, उस सीट के नीचे की पूरी जगह पर सिर्फ उसी का अधिकार है।
हालांकि यह सोच पूरी तरह से गलत है। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर ट्रेन की लोअर सीट के नीचे सामान रखने को लेकर क्या कुछ कहता है रेलवे का नियम?
सीट आपकी, लेकिन जगह पर सबका हक
रेलवे के नियमों के मुताबिक, आपकी टिकट पर भले ही लोअर बर्थ पर आपका नाम लिखा हो लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि उसके नीचे का स्पेस केवल आपका है।
यह पूरा स्थान उस कूपे या केबिन में यात्रा कर रहे मिडिल और अपर बर्थ के यात्रियों का भी है जो अपना सामान लोअर बर्थ के नीचे रख सकते हैं।
क्या कहता है रेलवे का नियम?
लोअर बर्थ यात्री: अपनी बर्थ के नीचे के हिस्से में सामान रख सकते हैं।
मिडिल बर्थ यात्री: लोअर बर्थ के नीचे तय स्थान पर अपना बैग रख सकते हैं।
अपर बर्थ यात्री: इन्हें भी लोअर बर्थ के नीचे सामान रखने की पूरी अनुमति है।

यात्रा के दौरान ये ज्ञान आएगा आपके काम?
सभी यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाने के लिए रेलवे ने कुछ जरूरी एडवाइजरी दी है. जो इस प्रकार है।
तय सीमा में हो सामान: यात्रियों का सामान रेलवे द्वारा निर्धारित वजन और आकार की सीमा में ही होना चाहिए। स्लीपर क्लास में 40 किग्रा, AC 3-टियर/2-टियर में 40-50 किग्रा और AC 1st क्लास में 70 किग्रा तक सामान बिना एक्स्ट्रा फीस के ले जाने की छूट होती है।
दूसरे की जगह न घेरें: कोई भी यात्री जरूरत से ज्यादा जगह न घेरे, ताकि साथी यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो।
आपसी सहयोग जरूरी: ट्रेन यात्रा सबकी सुविधा और आपसी सहयोग पर टिकी होती है, इसलिए समझदारी से काम लेना ही सबसे उपयोगी है।
विवाद होने पर क्या करें?
रेल मदद एप: यदि ट्रेन में सामान रखने को लेकर किसी यात्री से बहस या विवाद हो जाता है, तो खुद झगड़ा करने के बजाय टीटीई (TTE) को बुलाए। इसके अलावा, यात्री 'RailMadad' एप या हेल्पलाइन का इस्तेमाल करके भी तुरंत मदद मिलती हैं।
139 सपोर्ट कॉल: लोअर बर्थ में सामान रखने पर विवादों का सामना करने पर यात्रियों को हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके अपनी सीट और कोच की शिकायत को फिल करा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- RAC टिकट पर यात्रियों को रेलवे की सौगात, रेल मंत्रालय का आदेश जारी
