विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दशहरा पर पढ़ाई, क्रिसमस पर छुट्टी; कर्नाटक में प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ सड़कों पर उतरे हिंदू संगठन

Published: Tue, 06 Oct 2026 04:00 AM (IST)Updated: Tue, 06 Oct 2026 04:07 AM (IST)

कर्नाटक में हिंदू संगठनों ने स्कूल शिक्षा विभाग से उन निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है जो ...और पढ़ें

दशहरा की छुट्टियों का उल्लंघन करने वाले निजी स्कूलों पर कार्रवाई की मांग (सांकेतिक तस्वीर)

दशहरा की छुट्टियों का उल्लंघन करने वाले निजी स्कूलों पर कार्रवाई की मांग (सांकेतिक तस्वीर)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक में सोमवार को हिंदू संगठनों ने स्कूल शिक्षा विभाग से उन प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जो राज्य सरकार द्वारा घोषित दशहरा की छुट्टियों के दौरान कथित तौर पर कक्षाएं और परीक्षाएं आयोजित कर रहे हैं। वे इसके बजाय दिसंबर में क्रिसमस के समय छुट्टियां दे रहे हैं।

श्रीराम सेना-कर्नाटक और हिंदू जन जागृति वेदिके ने रामनगर और बेंगलुरु दक्षिण के स्कूल शिक्षा उप निदेशक को ज्ञापन सौंपा, जिसमें सरकार के छुट्टी के आदेश को लागू करने की मांग की गई।

संगठन के अनुसार, सरकार ने दशहरा के मौके पर तीन अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक स्कूलों और कालेजों के लिए 19 दिन की छुट्टी घोषित की है। हालांकि, कुछ प्राइवेट स्कूल सरकार के आदेश का उल्लंघन करते हुए लगातार कक्षाएं और परीक्षाएं जारी रखे हुए हैं, जबकि माता-पिता और आम जनता ने इस पर आपत्ति और शिकायतें भी की हैं।

(न्यूज एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)