Karwa Chauth 2024 Live: करवा चौथ आज, जानें किस शहर में कब दिखेगा चांद, क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त?
Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का व्रत आज 20 अक्टूबर को देशभर में मनाया जा रहा है। सुहागन स्त्रियां पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रख रही हैं। करवा चौथ का व्रत सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक रखने का विधान है। आज सभी व्रती महिलाएं शाम के समय में करवा चौथ की पूजा करेंगी।
Karwa Chauth 2024। सदियों से यह प्रथा चली आ रही है कि पत्नी अपने पति के जीवन की रक्षा के लिए व्रत रखती हैं। हर साल सुहागिन महिलाओं को करवा चौथ के पर्व का बेहद इंतजार रहता है।
यह पर्व हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को अधिक उत्साह (Karwa Chauth 2024 Celebration) के साथ मनाया जाता है। इस शुभ तिथि पर महिलाएं पति की लंबी उम्र और वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाए रखने के लिए करवा माता की विशेष पूजा-अर्चना करती हैं।
Karwa Chauth: चौथ माता की पूजा करती हैं महिलाएं
करवा चौथ पर चौथ माता की पूजा का विशेष महत्व है। महिलाएं अपने करवे में जल भरकर चौथ माता को अर्पित करती हैं।
Karwa Chauth 2024:करवा चौथ पूजन सामग्री
लकड़ी का आसन, देसी घी, पान, सींक, कलश, रोली, मौली, मिठाई, छन्नी, लोटे में भरने के लिए चावल, दान की सामग्री, अक्षत, चंदन, फल, पीली मिट्टी, फूल
Karwa Chauth 2024 Chand Timing: जाने किस शहर में कब दिखेगा चांद
नोएडा: 8 बजकर 14 मिनट
नई दिल्ली : 8 बजकर 15 मिनट
गुरुग्राम: बजकर 16 मिनट
फरीदाबाद: चांद रात 8 बजकर 04 मिनट
सूरत: 7 बजकर 40 मिनट
जयपुर: 7 बजकर 54 मिनट
आगरा: 8 बजकर 16 मिनट
लखनऊ: 8 बजकर 05 मिनट
बरेली: 7 बजकर 46 मिनट पर
वाराणसी: 7 बजकर 32 मिनट
कानपुर: 7 बजकर 32 मिनट
चेन्नई: 8 बजकर 43 मिनट
पुणे: 8 बजकर 56 मिनट
मुंबई: 8 बजकर 59 मिनट
कुरुक्षेत्र: 8 बजे
गाजियाबाद: 8 बजकर
देहरादून: 7 बजकर 09 मिनट
कोलकाता: 7 बजकर 46 मिनट
बैंगलोर: 7 बजकर 55 मिनट
चंडीगढ़: 7 बजकर 54 मिनट
फरीदाबाद: 8 बजकर 04 मिनट
अमृतसर: 7 बजकर 54 मिनट
अंबाला: 7 बजकर 55 मिनट
भोपाल: 8 बजकर 29 मिनट
इंदौर: 8 बजकर 25 मिनट
अहमदाबाद: 7 बजकर 38 मिनट
Karwa Chauth 2024 Shubh Muhurat: करवा चौथ 2024 शुभ मुहूर्त
करवा चौथ व्रत समय - सुबह 06 बजकर 34 मिनट से शाम 07 बजकर 22 मिनट पर
करवा चौथ पूजा मुहूर्त - शाम 05 बजकर 47 मिनट से 07 बजकर 04 मिनट तक
करवा चौथ के दिन चन्द्रोदय का समय - शाम 07 बजकर 22 मिनट पर
Karwa Chauth 2024: पूजा थाली में शामिल करें ये भोग
करवा चौथ की रात को विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें और चन्द्रमा निकलने पर अर्घ्य दें। महादेव को खीर, फल और मिठाई का भोग अर्पित करें। इसके अलावा पूजा थाली में सेवइयां, सब्जी और पूरी समेत आदि चीजों को शामिल कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि इससे महादेव प्रसन्न होते हैं और वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है। भोग लगाने के बाद इन चीजों से ही व्रत खोलें।
Karwa Chauth: बाजारों में है जबरदस्त रौनक
करवा चौथ के अवसर पर बाजार में जबरदस्त रौनक है। रेडीमेड गारमेंट्स से लेकर साड़ी शोरूम, चू़ड़ी बाजार से लेकर ब्यूटी पार्लर में महिलाओं की भीड़ है। इस बार करीब 22 हजार करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद जताई जा रही है। कारोबारियों का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार ज्यादा रौनक नजर आ रही है।
Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का मुहूर्त
कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 20 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 46 मिनट पर हो गई है। वहीं, इसका समापन 21 अक्टूबर को सुबह 04 बजकर 16 मिनट पर होगा। ऐसे में करवा चौथ का व्रत आज यानी 20 अक्टूबर को किया जा रहा है। इस दिन शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth 2024 Subh Muhurat) कुछ इस प्रकार रहने वाले हैं-