Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

Karwa Chauth Moonrise Time Live: दिल्ली, लखनऊ, पटना, जयपुर और भोपाल में कब दिखेगा करवाचौथ का चांद? आ गया लेटेस्ट अपडेट

Karwa Chauth 2026 Moonrise Time Live Updates: करवा चौथ पूजा मुहूर्त, City-wise चंद्रोदय समय, सर्गी, व्रत कथा, पूजा विधि और व्रत से जुड़े जरूरी नियमों की ताजा जानकारी यहां पाएं।

By Digital Desk Thu, 29 Oct 2026 06:30 PM (IST)
News Article Hero Image

Karwa Chauth 2026 Live Updates: देशभर में आज यानी गुरुवार को करवाचौथ की धूम है। सुहागन महिलाओं के लिए यह दिन बेहद खास है। करवाचौथ का व्रत आज शुबह से ही शुरू हो गया है। व्रती महिलाए सोलह श्रृंगार के साथ पूजा-पाठ में लगी हैं। करवाचौथ के व्रत का समापन आज चांद दिखने के साथ किया जाता है ऐसे में सवाल यह है कि आज चांद कब निकलेगा?

देश-दुनिया में कैसे मनाया जा रहा है करवाचौथ और चांद निकलने से जुड़ी पल-पल की अपडेट हम आपको देंगे। बने रही हमारे साथ।

29 Oct 20261:16:46 PM

पुणे में कब निकलेगा चांद?

पुणे में आज रात 8:58 बजे चंद्रमा के दिखाई देने की उम्मीद है।

29 Oct 20261:13:46 PM

करवाचौथ पर छलनी से चांद और पति को क्यों देखती हैं महिलाएं?

करवा चौथ के पर्व पर महिलाएं चांद और अपने पति को एक छलनी से देखती हैं। यह आध्यात्मिक शुद्धि, सम्मान और समर्पण का प्रतीक है। माना जाता है कि छलनी की जाली नकारात्मक ऊर्जा, भटकाव या बुरे प्रभावों को छानकर अलग कर देती है, जिससे केवल शुद्ध, शांत रोशनी और प्रेम ही पति तक पहुंच पाता है।

यह छलनी एक पारंपरिक, हल्के घूंघट की तरह काम करती है, जिसके जरिए पत्नी संकोच या श्रद्धा के साथ अपने पति का चेहरा देखती है जो कि पारंपरिक रीति-रिवाजों और शालीनता को दर्शाता है।

 

29 Oct 20261:09:22 PM

गाजियाबाद में कब दिखेगा चांद?

करवा चौथ पर गाजियाबाद में रात 8:11 बजे से 8:21 बजे के बीच चांद निकलने की उम्मीद है।

29 Oct 20261:04:55 PM

वाराणसी में कब दिखेगा चांद?

वाराणसी में आज रात 8:02 बजे चंद्रमा के दिखाई देने की उम्मीद है।

29 Oct 20261:02:13 PM

बेंगलुरु में कब दिखेगा चांद?

बेंगलुरु में आज रात 8:55 बजे करवाचौथ का चांद दिखाई देने की उम्मीद है।

29 Oct 202612:58:35 PM

चेन्नई और कोच्ची में कब निकलेगा चांद?

कोच्चि में आज रात 9:03 बजे चांद दिखाई देने की उम्मीद है, वहीं चेन्नई में रात 8:44 बजे चंद्रमा दिखाई देने की उम्मीद है।

29 Oct 202612:11:31 PM

करवाचौथ पर सिटी वाइस पूजा मुहूर्त

करवा चौथ 2026: शहर अनुसार पूजा मुहूर्त

शहर पूजा मुहूर्त
नई दिल्ली 05:38 PM से 06:56 PM
नोएडा 05:38 PM से 06:55 PM
मुंबई 06:07 PM से 07:22 PM
पुणे 06:03 PM से 07:18 PM
पटना 05:10 PM से 06:27 PM
वाराणसी 05:19 PM से 06:36 PM
29 Oct 202612:02:36 PM

इन शहरों में कब दिखेगा चांद?

दिल्ली, लखनऊ, पटना, जयपुर और भोपाल में इस समय दिखेगा करवाचौथ का चांद।

शहर समय
दिल्ली रात 8 बजकर 17 मिनट पर
लखनऊ रात 8 बजकर 06 मिनट पर
पटना रात 7 बजकर 52 मिनट पर
भोपाल रात 8 बजकर 26 मिनट पर
जयपुर रात 8 बजकर 26 मिनट पर
29 Oct 202611:56:00 AM

अगर पति पास न हों तो करवा चौथ का व्रत कैसे खोलें?

जब पति दूर हों, तो भी करवा चौथ का पवित्र व्रत अधूरा नहीं रहता। चंद्रमा की चांदनी में आप अपने आप ही इस व्रत को विधि-विधान से पूरा कर सकती हैं। परंपरा के अनुसार पहले चंद्रदेव की पूजा करें, अर्घ्य दें और मन ही मन अपने पति के स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करें। फिर शांत भाव से स्वयं ही थोड़ा जल पिएं और कोई मीठा खाकर व्रत का पारण कर लें। अगर चाहें तो पति से वीडियो कॉल पर जुड़कर भी यह पल साझा कर सकती हैं दूरी मिट जाएगी और व्रत का आनंद दोगुना हो जाएगा।

29 Oct 202611:40:46 AM

सास नहीं हैं तो करवाचौथ का सामान किसे सौंपें?

करवाचौथ पर अगर आपकी सास न हो तों आप अपने घर की किसी सम्मानित बड़ी महिला जैसे- बुआ, मौसी या दीदी को करवा चौथ का शुभ सामान अर्पित कर सकती हैं। चाहें तो पंडिताइन के चरणों में भी यह सामान दान कर सकती हैं।

29 Oct 202611:35:10 AM

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करवाचौथ की पूजा में हुईं शामिल

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अन्य महिलाओं के साथ अपने आवास पर करवाचौथ की पूजा में हिस्सा लिया।

#WATCH | Along with other women, Delhi CM Rekha Gupta participates in rituals of Karwa Chauth at her residence. https://t.co/gGTauCcO4H

— ANI (@ANI) October 29, 2026
29 Oct 202611:32:08 AM

करवाचौथ का व्रत खोलने के बाद क्या करें?

जब चांद देखने से व्रत पूरा हो जाए और पिया के हाथ से पहला घूंट गले से उतर जाए, तो शरीर को सात्विक भोजन से ही तृप्त करें। इस पावन दिन लहसुन-प्याज से दूरी बनाए रखें क्योंकि करवा चौथ की शुद्धता सिर्फ उपवास तक नहीं, बल्कि उसके बाद के हर कौर में भी बसी होती है।

 

29 Oct 202611:20:08 AM

अकेले कैसे करें करवाचौथ पर पूजा?

इस साल अगर आप अकेले करवा चौथ का व्रत रख रही हैं, तो बिल्कुल भी परेशान न हों। आपकी श्रद्धा ही सबसे बड़ी शक्ति है। माता गौरी या पार्वती की एक सुंदर तस्वीर या छोटी-सी मिट्टी की मूर्ति को अपने पूजा स्थल पर विराजमान कर दें। फिर उसी पारंपरिक विधि से मन लगाकर पूजा कीजिए… भगवान् आपकी एकांत भक्ति को भी उतना ही स्वीकार करेंगे जितना सामूहिक उत्सव को।

29 Oct 202611:00:46 AM

लास्ट मिनट में करवाचौथ पर अपनी पत्नी को दें ये सरप्राइज गिफ्ट

Karwa Chauth 2026 Live: करवाचौथ के आखिरी पलों में पत्नी को दें ये 5 दिल छू लेने वाले गिफ्ट

  • दिल से लिखा एक खत: एक सादे कागज पर कोई पुरानी प्यारी याद, उनकी वो खूबी जो आपको आज भी मुग्ध कर देती है, या रिश्ते का कोई छोटा-सा पल जिसे याद करके आज भी आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।
  • खत के साथ एक फ्रेम की हुई फोटो: कोई पुरानी या हाल की प्यारी तस्वीर फ्रेम में लगवा दें। खत और फोटो का यह जोड़ा शब्दों से कहीं ज्यादा बोलता है।
  • एक छोटी यादगार चीज: कोई पुरानी चिट्ठी, टिकट, या कोई छोटी वस्तु जिसे आप दोनों ने कभी साथ संभाला हो उसे सुंदर तरीके से पैक करके दें।
  • हाथ से बना छोटा सा कार्ड: रंग-बिरंगे कागज पर कुछ शेर या कविता लिखकर या डूडल बनाकर एक पर्सनल कार्ड तैयार करें। इसमें आपकी मेहनत ही असली गिफ्ट बनेगी।
  • एक छोटा सा प्रॉमिस नोट: एक सुंदर नोट पर लिखें कि आप भविष्य में उनके लिए क्या-क्या करना चाहते हैं—एक स्पेशल डिनर, एक छोटी ट्रिप या बस हर रोज थोड़ा और ध्यान। यह वादा उनका दिल जीत लेगा।
29 Oct 202611:00:08 AM

पूरे देश में कब निकलेगा करवा चौथ का चांद?

Karwa Chauth Moonrise Time 2026: पंचांग अनुसार करवा चौथ का चांद रात 8 बजकर 17 मिनट तक दिखाई दे सकता है। लेकिन अलग-अलग शहरों में चांद निकलने का समय में कुछ मिनटों का अंतर देखने को मिल सकता है।

शहर का नाम चांद निकलने का संभावित समय
दिल्ली रात 8 बजकर 17 मिनट पर
नोएडा रात 8 बजकर 16 मिनट पर
गाजियाबाद रात 8 बजकर 16 मिनट पर
लखनऊ रात 8 बजकर 06 मिनट पर
कानपुर रात 8 बजकर 10 मिनट पर
मुंबई रात 9 बजे पर
कोलकाता रात 7 बजकर 47 मिनट पर
हैदराबाद रात 8 बजकर 41 मिनट पर
बेंगलुरु रात 8 बजकर 55 मिनट पर
पटना रात 7 बजकर 52 मिनट पर
29 Oct 202610:59:28 AM

करवा चौथ कथा का समय क्या है?

Karwa Chauth Puja Muhurat 2026: 29 अक्टूबर को करवा चौथ की कथा पढ़ने का समय शाम 5 बजकर 38 मिनट पर शुरू होगा औए शाम को 6 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में विधि विधान से पूजा करें और साथ ही इस पावन को कथा सुनें।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us