विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केरलम में व्यक्ति ने की आत्महत्या की नाकाम कोशिश, 7 गाड़ियां आपस में टकराई; अब भुगतेगा सजा

Published: Mon, 02 Nov 2026 11:56 PM (IST)

केरलम के कोट्टायम में एक व्यक्ति ने आत्महत्या की कोशिश में अपनी कार से कई वाहनों को टक्कर मार दी, ...और पढ़ें

केरलम में आपस में टकराईं गाड़ियां।

केरलम में आपस में टकराईं गाड़ियां।

HighLights

  1. आत्महत्या के प्रयास में 7 वाहन टकराए, 10 घायल।

  2. कोट्टायम के कांजिरापल्ली में हुई यह भीषण दुर्घटना।

  3. आरोपी शारोनिन फिलिप पर हत्या के प्रयास का आरोप।

डिजिटल डेस्क, कोट्टायम। केरलम के कोट्टायम जिले में एक व्यक्ति ने आत्महत्या की कोशिश की, जिसके चलते सात गाड़ियां आपस में टकरा गईं और 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया आत्महत्या की नाकाम कोशिश करने वाले 27 साल के उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।

कोट्टायम के कांजिरापल्ली के पास हुई दुर्घटना के बाद कुट्टिक्कल पुथूर के रहने वाले शारोनिन फिलिप पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है। वह खुद भी घायल हो गए हैं और कोट्टायम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

एक घंटे तक बाधित रहा यातायात

यह घटना रविवार सुबह करीब 8.15 बजे नेशनल हाईवे 183 पर हुई। इसमें पांच कारों, एक ऑटो-रिक्शा और एक स्कूटर सहित कुल सात वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।

पुलिस के अनुसार, फिलिप की कार तेज रफ्तार में थी तभी वह कई वाहनों से टकरा गई। इनमें एक ऑटो-रिक्शा भी शामिल था, जिसमें एक दंपति और उनके दो बच्चे सवार थे। कार एक खड़े स्कूटर और हाईवे पर जाने का इंतजार कर रही एक अन्य गाड़ी से भी टकरा गई। हादसे से कुछ सेकंड पहले की सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि सड़क पर गाड़ी कितनी तेज रफ्तार से चल रही थी।

बच्चे को आईं गंभीर चोटें

पीछे से टक्कर लगने के बाद ऑटो-रिक्शा पलट गया। चार साल की अवनी को गंभीर चोटें आईं। उसके पिता श्यामजिथ (35), मां शालिनी (30) और नौ साल का भाई अद्वैत भी घायल हो गए। मडुक्का का रहने वाला यह परिवार कांजिरापल्ली की ओर जा रहा था। श्यामजिथ ने बताया कि उन्हें बस इतना याद है कि पीछे से कोई जोरदार टक्कर लगी थी।

टक्कर के बाद फिलिप अपनी कार के अंदर फंस गए। स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों ने मिलकर उन्हें बाहर निकाला। अन्य घायलों में अंसारी (65), साहिल (31), पीवी राजन (65), रेवंद (12), श्रेवंद (11) और राजू (71) शामिल थे। घायलों में से तीन लोग शुरुआती इलाज के बाद घर चले गए।

यह भी पढ़ें: केरलम: बहन की हत्या करना चाहता था 16 साल का भाई, बीच-बचाव कर रहे दादा की ले ली जान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।