विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्लोबल हब बनेगा भारत: 'खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम गेम चेंजर साबित होगी', पीएम मोदी का बड़ा मोदी

Published: Thu, 29 Oct 2026 02:00 AM (IST)

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि योजना के तहत खेल सामग्री विनिर्माण के लिए विशेष क्षेत्र विकसित ...और पढ़ें

खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम गेम चेंजर साबित होगी: मोदी

खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम गेम चेंजर साबित होगी: मोदी

HighLights

  1. प्रधानमंत्री ने कहा- योजना के तहत खेल सामग्री मैन्युफैक्चरिंग के लिए विशेष क्षेत्र विकसित किए जाएंगे

  2. कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग प्रमोशन स्कीम से भारत के समुद्री और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को बड़ा बढ़ावा मिलेगा

पीटीआई, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की ओर से स्वीकृत की गई 'खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम' देश में खेल सामग्री उद्योग को बढ़ावा देने और वैश्विक बाजार में भारत की स्थिति मजबूत करने में गेम चेंजर साबित होगी।

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि योजना के तहत खेल सामग्री विनिर्माण के लिए विशेष क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा निवेश के अवसर बढ़ाने, सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) को समर्थन देने तथा अनुसंधान, नवाचार और कौशल विकास पर जोर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह योजना गुणवत्ता, रोजगार और निर्यात के अवसरों को बढ़ावा देगी। इससे ‘मेक इन इंडिया’, आत्मनिर्भर भारत और वैश्विक खेल जगत में भारत की महत्वाकांक्षाओं को भी बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग प्रमोशन स्कीम को मंजूरी का भी स्वागत किया। कहा- इससे भारत के समुद्री और लाजिस्टिक्स क्षेत्र को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि योजना के प्रमुख लाभों में घरेलू क्षमता को सालाना 7.5 लाख टीईयू तक यानी 10 गुना बढ़ाना और नए व मौजूदा विनिर्माताओं को वित्तीय सहायता देना शामिल है।

उन्होंने कहा कि यह योजना वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी और गुणवत्ता वाले कंटेनरों के उत्पादन में मदद करेगी, आयात पर निर्भरता घटाएगी और सप्लाई चेन को मजबूत करेगी।

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार में अलग-अलग आकार के कंटेनरों का उपयोग किया जाता है। गणना में भ्रम से बचने के लिए पूरे शिपिंग उद्योग ने 20 फीट लंबे कंटेनर को एक मानक मान लिया है, जिसे टीईयू कहा जाता है।