विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'आधी रात को बेदखल किया गया', नदिया सर्किट हाउस खाली कराने के बाद SC पहुंची महुआ मोइत्रा

Updated: Mon, 24 Aug 2026 12:45 PM (GMT+05:30)

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने SC में याचिका दायर कर नदिया जिला प्रशासन पर कोर्ट के आदेशों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। आरोप है कि हाई कोर्ट के सुरक्षात्मक आदेश के बावजूद उन्हें आधी रात को उनके आवास से बेदखल किया गया।

महुआ मोइत्रा ने SC में नदिया जिला प्रशासन के खिलाफ याचिका दायर की (फाइल फोटो- PTI)

महुआ मोइत्रा ने SC में नदिया जिला प्रशासन के खिलाफ याचिका दायर की (फाइल फोटो- PTI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर पश्चिम बंगाल के नदिया जिला प्रशासन पर कोर्ट के आदेशों के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

याचिका में महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया है कि हाई कोर्ट के सुरक्षात्मक आदेश के बावजूद नदिया जिला प्रशासन ने हमें सर्किट हाउस स्थित हमारे आधिकारिक निर्वाचन क्षेत्र आवास से 11 बजे (आधी रात को) जबरन बेदखल कर दिया।

CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने इस मामले को उठाते हुए त्वरित सुनवाई और स्वतंत्र जांच की मांग की गई है।

मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि स्थानीय अधिकारियों ने हाई कोर्ट द्वारा जारी सुरक्षात्मक आदेश के बावजूद, आधी रात को उन्हें उनके निर्वाचन क्षेत्र के आवास से बेदखल कर दिया, जैसा कि बार एंड बेंच द्वारा उद्धृत किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग

बार एंड बेंच द्वारा उद्धृत मोइत्रा के वकील ने कहा, "क्या मैं एक महिला सांसद द्वारा दायर अनुच्छेद 32 याचिका का उल्लेख कर सकता हूं, जिन्हें स्थानीय अधिकारियों, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट और जिला मजिस्ट्रेट द्वारा रात 11 बजे उनके निर्वाचन क्षेत्र के आवास से बेदखल कर दिया गया था?

हमारी विनम्र निवेदन है कि इस मामले में व्यापक निर्देश आवश्यक हैं क्योंकि इसमें संघवाद से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। इसके लिए एक स्वतंत्र जांच की भी आवश्यकता है। यह घटना हाई कोर्ट द्वारा पहले ही सुरक्षात्मक आदेश पारित किए जाने के बावजूद घटी है। मैं केवल इस मामले को जल्द से जल्द सूचीबद्ध करने का अनुरोध कर रहा हूं क्योंकि इसमें एक महत्वपूर्ण संवैधानिक मुद्दा शामिल है।"

इसको लेकर मुख्य न्यायाधीश ने जवाब दिया, "हम देखेंगे।"

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया था कि स्थानीय प्रशासन ने उन्हें देर रात नदिया के एक सर्किट हाउस में स्थित अपना कमरा खाली करने के लिए कहा था।

मोइत्रा ने बताया था कि वह शाम 6:30 बजे सर्किट हाउस पहुंचीं और उन्हें वही कमरा दिया गया जहां वह आमतौर पर ठहरती हैं। उस समय मोइत्रा X पर पोस्ट किया, "रात 9:20 बजे मुझे कमरे में खाना परोसा गया। 9:47 बजे मुझे फोन आया और कमरा खाली करने को कहा गया।

यह भी पढ़ें- महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट