विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ब्रिक्स में आए नेताओं की तबीयत बिगड़ने की बात झूठी', विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया के दावों को किया खारिज

Published: Thu, 17 Sep 2026 12:30 PM (IST)

विदेश मंत्रालय ने उन सोशल मीडिया दावों को खारिज किया है जिनमें कहा गया था कि नई दिल्ली में ब्रिक्स ...और पढ़ें

विदेश मंत्रालय ने ब्रिक्स नेताओं की बीमारी के दावों को खारिज किया (फोटो- रॉयटर्स)

विदेश मंत्रालय ने ब्रिक्स नेताओं की बीमारी के दावों को खारिज किया (फोटो- रॉयटर्स)

HighLights

  1. विदेश मंत्रालय ने ब्रिक्स नेताओं की बीमारी के दावों को खारिज किया।

  2. MEA की फैक्ट चेक यूनिट ने सोशल मीडिया पोस्ट को गलत बताया।

  3. दावों में शी चिनफिंग और सिरिल रामफोसा के बीमार होने की बात थी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर जारी उस पोस्ट को खारिज किया है जिसमें दावा किया गया है कि नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स समिट में शामिल होने के बाद विश्व के कई नेता बीमार पड़ गए। विदेश मंत्रालय ने इस तरह की भ्रामक पोस्ट के खिलाफ चेतावनी दी है।

MEA की फैक्ट चेक यूनिट का X पोस्ट

MEA की फैक्ट चेक यूनिट ने अपनी सोशल साइट X पर पोस्ट किया और तरह की सभी खबरों को गलत बताया। MEA ने अपने पोस्ट में लिखा,'फेक अलर्ट!! हम सोशल मीडिया पर जारी इस तरह की पोस्ट की निंदा करते हैं।'

 


सोशल मीडिया पर जारी दावों के बीच MEA की चेतावनी

MEA ने सोशल मीडिया पर जारी दावों के बीच ये चेतावनी दी है। सोशल मीडिया की पोस्ट में ब्रिक्स समित में शामिल नेताओं की तबीयत बिगड़ने का दावा किया जा रहा था। इन नेताओं में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा शामिल हैं।

चीन डेमोक्रेसी पार्टी की पोस्ट का दावा

चीन डेमोक्रेसी पार्टी के चेयरमैन वानजुन जी की एक पोस्ट में दावा किया गया कि चिनफिंग ब्रिक्स समिट के दौरान बेहोश हो गए थे, और उन्हें इलाज के लिए बीजिंग वापस ले जाने से पहले स्ट्रोक आया था। हालांकि इस दावे की किसी चीनी अधिकारी या विश्वसनीय न्यूज आउटलेट्स ने पुष्टि नहीं की है।

रामफोसा ने सार्वजनिक कार्यक्रमों से बनाई दूरी

भारत में ब्रिक्स समिट से लौटने के बाद दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बना ली थी। उनके ऑफिस ने बुधवार को कहा कि दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति को उनके डॉक्टर ने खराब सेहत के कारण आराम करने और ठीक होने की सलाह दी थी। उनकी बीमारी की गंभीरता या उन्हें क्या बीमारी है इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं हैं।

12-13 सितंबर को आयोजित हुई थी समिट

ब्रिक्स समिट 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित हुई थी। जिसमें सभी सदस्य ग्रुप के नेता और प्रतिनिधि एक साथ शामिल हुए थे। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति रामफोसा भी उन नेताओं में शामिल थे जिन्होंने इस समिट में भाग लिया था।

यह भी पढ़ें- बंटी हुई दुनिया के बीच ब्रिक्स में बनी आम सहमति, विदेश मंत्री जयशंकर बोले- बेहद सफल रहा सम्मेलन