Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    माइक्रोसॉफ्ट में फिर से शुरू होने वाली भर्ती प्रक्रिया, सत्या नडेला ने बताया क्या रहेगा क्राइटेरिया?

    Updated: Sun, 02 Nov 2025 08:30 PM (IST)

    माइक्रोसॉफ्ट एक साल की छंटनी के बाद फिर से भर्ती शुरू करने जा रहा है। सीईओ सत्या नडेला के अनुसार, इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। भविष्य में भर्तियां एआई द्वारा उत्पादकता में वृद्धि पर निर्भर करेंगी। कंपनी ने हाल ही में 15 हजार से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की थी, लेकिन अब एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के साथ भर्ती प्रक्रिया को फिर से शुरू किया जा रहा है।

    Hero Image

    माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला। (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक वर्ष की बड़ी छंटनी के बाद माइक्रोसॉफ्ट अपने कार्यबल को फिर से बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। लेकिन इस बार कंपनी का स्पष्ट ध्यान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर है।

    निवेशक ब्रैड गेरस्टनर के साथ एक पॉडकास्ट में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने कहा कि कंपनी की कर्मचारी संख्या ''स्मार्टर और अधिक लाभकारी'' तरीके से बढ़ेगी, जो एआई तकनीक द्वारा संचालित होगी।

    'बढ़ाएंगे कर्मचारियों की संख्या'

    नडेला ने कहा कि हम अपनी संख्या बढ़ाएंगे। लेकिन भविष्य की भर्ती इस बात पर निर्भर करेगी कि एआई कंपनी में उत्पादकता को कैसे बढ़ाता है। माइक्रोसॉफ्ट के पास जून 2025 के अंत में लगभग 2.28 लाख कर्मचारी थे। कंपनी ने हाल के महीनों में कई दौर में 15 हजार से अधिक नौकरियों में कटौती की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एआई के उभार के बाद आई भर्ती में कमी

    2022 में एआई के उभार से पहले कंपनी के कार्यबल में 22 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। भर्ती में कमी तब आई जब कंपनी ने एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर, साझेदारियों, माइक्रोसॉफ्ट 365 कैपिलोट और गिटबह कैपिलोट जैसी पहलों में निवेश पर ध्यान दिया।

    यह भी पढ़ें: AI पर बेतहाशा खर्च पर उठे सवाल, माइक्रोसॉफ्ट और मेटा ने किया बचाव