विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एमएलसी चुनाव में कांग्रेस को झटका, कर्नाटक में सूपड़ा साफ; यूपी-बिहार में BJP-SP और RJD प्रत्याशियों का क्या हाल?

Published: Tue, 27 Oct 2026 01:20 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2026 02:26 PM (IST)

उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र की 28 विधान परिषद सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। यहां मतगणना के ताजा आंकड़े जानिए।

MLC चुनाव 2026 की काउंटिंग जारी

MLC चुनाव 2026 की काउंटिंग जारी

HighLights

  1. चार राज्यों की 28 MLC सीटों पर मतगणना जारी।

  2. बिहार में नरेंद्र सिंह आगे, अनंत सिंह समर्थकों का जश्न।

  3. पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामे की खबर।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र विधान परिषद की 28 सीटों पर शुक्रवार, 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था। आज मंगलवार, 27 अक्टूबर को MLC की इन सीटों पर चुनावी नतीजे सामने आने हैं। फिलहाल चारों राज्यों में काउंटिंग जारी है।

MLC चुनाव में कौन आगे, कौन पीछे?

उत्तर प्रदेश की 11, बिहार की 8, कर्नाटक की 4 और महाराष्ट्र 5 MLC सीटों के नतीजों पर सभी की निगाहें टिकी हैं। इन सीटों पर नतीजे सामने आने लगे हैं।

महाराष्ट्र MLC चुनाव में BJP का खाता खुला

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का खाता खुल गया है। महायुति गठबंधन ने शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की एक सीट पर जीत हासिल की है। बाकी सीटों पर मतगणना अभी भी जारी है, इसलिए सबकी नजरें अंतिम नतीजों पर टिकी हैं।

UP MLC चुनाव में 11 में से 5 पर BJP की जीत

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव की 11 में से 7 सीटों के नतीजे सामने आ गए हैं। इनमें से 5 सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। वहीं 2 सीट पर समाजवादी पार्टी ने परचम लहराया है। अभी अन्य सीटों पर काउंटिंग जारी है।

  • लखनऊ में भाजपा के उमेश द्विवेदी जीते
  • बरेली: भाजपा प्रत्याशी डॉ. ढिल्लों 17676 वोटों से जीते
  • मेरठ: एमएलसी चुनाव में भाजपा की जीत, श्रीचंद शर्मा और दिनेश गोयल दूसरी बार बने MLC
  • आगरा: सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल दूसरी बार जीते, भाजपा उम्मीदवार हरि किशोर तिवारी हारे
शिक्षक निर्वाचन की सीटों के परिणाम
  • वाराणसी: शिक्षक MLC सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव जीते
  • आगरा स्नातक सीट से बीजेपी की जीत

बिहार में शिक्षक निर्वाचन की सभी 4 सीटों के नतीजे

बिहार में शिक्षक निर्वाचन की सभी 4 सीटों पर नतीजे सामने आ गए हैं।

  • तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र सिंह जीते
  • पटना शिक्षक सीट से राजद के संजीव कुमार जीते
  • दरभंगा शिक्षक सीट से जनसुराज की जीत
  • सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. राहुल राज चुनाव जीते

कर्नाटक में कांग्रेस की करारी हार

कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस की करारी हार हुई है। राज्य की सत्ताधारी पार्टी MLC चुनाव में एक भी सीट हासिल नहीं कर पाई। यहां तीन सीटों पर BJP और एक पर जनता दल (सेक्युलर) के उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। NDA ने चारों सीटों पर कब्जा किया है।

अनंत सिंह के घर जश्न, पटना में हंगामा

MLC चुनाव की मतगणना के बीच अनंत सिंह के समर्थकों ने अभी से मिठाइयां बांटना शुरू कर दी हैं। अनंत सिंह के समर्थक जनता दल यूनाइटेड (JDU) के उम्मीदवार की हार से खुश हैं। उनका कहना है JDU ने उनके नेता को बाहर करके बहुत बड़ी गलती की है।

गौरतलब है कि मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने अनुज सिंह के समर्थन में जदयू के खिलाफ बगावत का रुख अपनाया था। इसके बाद पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया।

MLC Election Result 2026 (3)

पटना में मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा चल रहा है। एक कर्मचारी जैसे ही मतगणना केंद्र के अंदर से फाइलें लेकर बाहर आया, तब लोगों ने उसे घेर लिया और हाथ में से फाइलें लेकर खोल दीं। इस दौरान लोगों ने फर्जी वोट के नारे लगाए। ये किस तरह की फाइलें हैं, इनमें क्या दर्ज है, इस बात का खुलासा अभी नहीं हुआ है।

उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर गिनती जारी

उत्तर प्रदेश में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में मतगणना जारी है। बरेली में मतपेटियां खुल गई हैं और वोटों की गिनती शुरू हो गई है। झांसी में भी काउंटिंग जारी है।

वाराणसी में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतगणना प्रक्रिया चल रही है। आगरा में एमएलसी चुनाव की मतगणना प्रक्रिया के दौरान भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें- 'प्रेस की आजादी पर हमला', DPDP एक्ट के खिलाफ डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन की SC में याचिका