बंगाल में दुर्गा पूजा का समय, बस में बढ़ रही महिलाओं की संख्या; निशुल्क बस यात्रा के लिए NBSTC ने मांगे 25 करोड़
बंगाल में सरकारी बसों में महिलाओं की निशुल्क यात्रा के बढ़ते दबाव के बीच उत्तरबंग राज्य परिवहन निगम (एनबीएसटीसी) ने ...और पढ़ें

महिलाओं की निशुल्क बस यात्रा के लिए एनबीएसटीसी ने मांगे 25 करोड़ (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
दो चरणों में मिल चुके 23.74 करोड़ रुपये खर्च होने के बाद राज्य सरकार से फिर मांगी राशि
नवंबर तक निशुल्क यात्रा जारी रखने और पूजा से पहले बंद रूटों पर बसें फिर चलाने की तैयारी
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। सरकारी बसों में महिलाओं की निशुल्क यात्रा के बढ़ते दबाव के बीच उत्तरबंग राज्य परिवहन निगम (एनबीएसटीसी) ने राज्य सरकार से 25 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि मांगी है।
निगम के प्रबंध निदेशक अश्विनीकुमार राय ने बताया कि नवंबर तक महिला यात्रियों की निशुल्क यात्रा का खर्च संभालने के लिए यह राशि मांगी गई है। राज्य सरकार पहले ही दो चरणों में निगम को 23 करोड़ 74 लाख रुपये दे चुकी है, जो अब खत्म होने के करीब है।
निगम के अनुसार, निशुल्क यात्रा की सुविधा शुरू होने के बाद बसों में महिला यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पूजा के दौरान लंबी दूरी की बसों में अग्रिम बुकिंग भी बढ़ी है और इनमें बड़ी संख्या महिला यात्रियों की है। यात्रियों की सेवा सामान्य बनाए रखने के लिए निगम ने अतिरिक्त राशि की मांग की है।
पूजा से पहले बंद रूटों पर फिर बसें
पूजा से पहले उत्तर बंगाल के कई रूटों पर बस सेवा फिर शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इनमें दिनहाटा के कई रूट भी शामिल हैं, जहां विभिन्न कारणों से पहले बस सेवा बंद हो गई थी। यात्रियों की मांग को देखते हुए इन मार्गों पर दोबारा बसें चलाने की तैयारी है।
