राजस्थान: जोधपुर में शुरू हुआ नौ देशों का हवाई युद्धाभ्यास तरंग शक्ति, राफेल, तेजस, सुखोई दिखाएंगे ताकत
हुराष्ट्रीय हवाई युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शनिवार से राजस्थान के जोधपुर एयरबेस पर शुरू हुआ है। 12 अक्टूबर तक चलने वाले ...और पढ़ें

राजस्थान: जोधपुर में शुरू हुआ नौ देशों का हवाई युद्धाभ्यास तरंग शक्ति
HighLights
इस हवाई अभ्यास में राफेल, तेजस, सुखोई-30 एमकेआइ, एफ-35 जैसे लड़ाकू विमान ताकत दिखाएंगे
युद्धाभ्यास में भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात, फ्रांस, जर्मनी ले रहे हिस्सा
जागरण संवाददाता, जयपुर। बहुराष्ट्रीय हवाई युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शनिवार से राजस्थान के जोधपुर एयरबेस पर शुरू हुआ है।
12 अक्टूबर तक चलने वाले इस युद्धाभ्यास में भारत सहित नौ देशों की वायुसेना के तीन हजार जवान हिस्सा ले रहे हैं। इस हवाई अभ्यास में विशेष तौर पर राफेल, तेजस, सुखाई-30 एमकेआइ, एफ-35 जैसे लड़ाकू विमान ताकत दिखाएंगे।
इसका उद्देश्य सभी प्रतिभागी देशों को वास्तविक और युद्ध जैसी परिस्थितियों में संयुक्त अभियानों की योजना बनाने एवं उन्हें संचालित करने का अनुभव देना है।
युद्धाभ्यास में भारत, अमेरिका, आस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस और श्रीलंका की वायुसेना हिस्सा ले रही है। जबकि 32 देश पर्यवेक्षक के रूप में शामिल होंगे।
इस दौरान रणनीतिक और व्यावहारिक रूप से प्रभावी समाधान विकसित करने पर जोर दिया जाएगा।
साथ ही युद्ध के दौरान सैनिकों और सैन्य सामग्री को हवाई मार्ग से पहुंचाने, हवा में उड़ते हुए विमान में ईंधन भरना, हवाई हमलों से सुरक्षा, दुश्मन की गतिविधियों की हवाई निगरानी और जानकारी जुटाने का भी अभ्यास किया जाएगा।
इस अभ्यास में जोधपुर सहित पश्चिम सीमा के पांच एयरबेस का इस्तेमाल किया जाएगा। यहां से लड़ाकू विमान अपनी टास्क के अनुसार, लक्ष्य को तबाह करेंगे।
