विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग का यू-टर्न: चिकित्सा शिक्षा मानक विनियम हुए रद, लेकिन जारी रहेगी सालाना डिस्क्लोजर रिपोर्ट

Published: Sun, 18 Oct 2026 02:00 AM (IST)

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने चिकित्सा शिक्षा मानकों के रखरखाव संबंधी विनियम, 2023 को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया ...और पढ़ें

एनएमसी ने चिकित्सा शिक्षा मानक विनियम वापस लिए (सांकेतिक तस्वीर)

एनएमसी ने चिकित्सा शिक्षा मानक विनियम वापस लिए (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. आयोग ने संक्रमणकालीन और संरक्षण संबंधी प्रविधान भी तय किए हैं

  2. विनियम वापस लेने से पहले उसके तहत की गई कार्रवाई पर असर नहीं पड़ेगा

पीटीआई, नई दिल्ली। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने चिकित्सा शिक्षा मानकों के रखरखाव संबंधी विनियम, 2023 को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है।

हालांकि, मेडिकल कॉलेजों के लिए सालाना डिस्क्लोजर रिपोर्ट (एडीआर) जमा करने की शर्त को बरकरार रखा है।

भारत के राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना में एनएमसी ने कहा कि 2023 के चिकित्सा शिक्षा मानक विनियमों को आधिकारिक रूप से वापस (डिनोटिफाइड) ले लिया गया है। इससे एडीआर जमा करने की वैधानिक शर्त पर असर नहीं पड़ेगा।

आयोग ने संक्रमणकालीन और संरक्षण संबंधी प्रविधान भी तय किए हैं, ताकि विनियमों को वापस लेने से पहले की गई कार्रवाई और लिए गए फैसले प्रभावित न हों।

अधिसूचना के अनुसार, विनियम वापस लेने से पहले उसके तहत की गई कार्रवाई पर असर नहीं पड़ेगा। अधिसूचना से पहले दी गई मंजूरी, आदेश, फैसले और निर्देश भी प्रभावित नहीं होंगे।