मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: उग्रवादियों की अंधाधुंध गोलीबारी में एक की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
मणिपुर के कामजोंग जिले में शनिवार को संदिग्ध उग्रवादियों ने एक गांव पर गोलीबारी की, जिसमें 36 वर्षीय व्यक्ति की ...और पढ़ें

मणिपुर में संदिग्ध उग्रवादियों की गोलीबारी में एक की मौत, चार घायल (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
दोपहर करीब 2:30 बजे चस्साद गांव में कई गोलियां चलाई गईं
स्थानीय सशस्त्र समूह और संदिग्ध उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई
पीटीआई, इंफाल। मणिपुर के कामजोंग जिले में शनिवार को संदिग्ध उग्रवादियों ने एक गांव पर गोलीबारी की, जिसमें 36 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2:30 बजे चस्साद गांव में कई गोलियां चलाई गईं। इसके बाद स्थानीय सशस्त्र समूह और संदिग्ध उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। शाम तक गोलीबारी जारी थी।
अधिकारी ने बताया कि गांव के प्रमुख थांगजाहौ हाओकिप और खैलुन हाओकिप, सेइखोहौ, हेगिन हाओकिप तथा सेइपाओ हाओकिप घायल हुए।
सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां सेइखोहौ की मौत हो गई। कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिटी ने हमले की निंदा करते हुए राज्य सरकार से गांव में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की मांग की है।
