Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देशभर में नए साल 2026 का धूमधाम से स्वागत, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं; लिखा पोस्ट

    Updated: Thu, 01 Jan 2026 08:10 AM (IST)

    नया साल 2026 धूमधाम से शुरू हो गया है, और दुनिया भर में लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट कर देशवास ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री। (फाइल फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज से नए वर्ष का आगाज हो रहा है। साल 2026 का लोगों ने जोरदार तरीके से स्वागत किया है। विश्व के हर कोने में लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं संदेश भेज रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नए साल के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

    प्रधानमंत्री मोदी ने साल के पहले दी सुबह-सुबह एक्स पर पोस्ट कर देशवासियों को नए वर्ष 2026 की बधाई दी है। उन्होंने नए साल पर कामना करते हुए कहा कि ये नया साल सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए।

    पीएम मोदी ने देशावासियों को दी शुभकामनाएं

    प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सभी को 2026 की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! आने वाला साल आपके लिए अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लाए, आपके प्रयासों में सफलता मिले और आप जो भी करें, उसमें आपको संतुष्टि मिले। हमारे समाज में शांति और खुशी के लिए प्रार्थना।