विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शरद पूर्णिमा पर बिखरी दूधिया रोशनी, तस्वीरों में देखें चंद्रमा के अलग-अलग रूप

Published: Mon, 26 Oct 2026 12:04 AM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2026 05:08 AM (IST)

शरद पूर्णिमा हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखती है, जिसमें रात को माता लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा की जाती ...और पढ़ें

शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा का अलग रूप। (फोटो- पीटीआई।)

शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा का अलग रूप। (फोटो- पीटीआई।)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शरद पूर्णिमा को हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाता है। इस दिन व्रत रखा जाता है और रात के समय माता लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा होती है।

पूर्णिमा तिथि की शुरुआत सुबह 11 बजकर 57 मिनट से हुई और रात के समय पूर्णिमा तिथि 25 अक्टूबर को ही थी। शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से पूर्ण होकर अमृत वर्षा करता है।

Jagran Photo - 2026-10-25T234102.996

ऐसा माना जाता है कि इस दिन चंद्रमा को रोशनी से अमृत की वर्षा होती है और चंद्रमा के प्रकाश में जो खीर रखी जाती है उसमें भी इस अमृत का प्रभाव होता है। ऐसे में इस दिन घर की समृद्धि के लिए कुछ विशेष उपाय किए जाते हैं।

Jagran Photo - 2026-10-25T233955.860

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है क्योंकि चंद्रमा को मन, भावनाओं और मानसिक शांति का कारक माना जाता है।

Jagran Photo - 2026-10-25T234032.349

पूर्णिमा तिथि 25 अक्टूबर को सुबह 11:55 बजे शुरू होकर 26 अक्टूबर को सुबह 9:41 बजे समाप्त होगी।

Jagran Photo - 2026-10-25T233922.899

हिंदू पंचांग के अनुसार, इसे कोजागरी पूर्णिमा और रास पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन कई श्रद्धालु चंद्र देव और मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं।

Jagran Photo - 2026-10-25T233838.943

शरद पूर्णिमा को रास पूर्णिमा, कोजागरा पूर्णिमा, शरद पूनम के नाम से भी जाना जाता है।

Jagran Photo - 2026-10-25T233709.446

शाम को चंद्रमा के दर्शन के बाद श्रद्धालु परंपरा के अनुसार जल से अर्घ्य दे सकते हैं और चंद्र देव का स्मरण करते हैं। इसके बाद मां लक्ष्मी की पूजा और प्रसाद अर्पित किया जाता है। व्रत रखने वाले लोग अपनी सेहत और पारिवारिक परंपरा के अनुसार नियम अपनााएं।