विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पितृसत्ता को खत्म करने के लिए वंदे मातरम गाओ', भाजपा सांसद के बयान पर ऋतिक रोशन ने दी प्रतिक्रया

Published: Tue, 29 Sep 2026 11:42 PM (IST)

ऋतिक रोशन एक महीने पुराने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए चर्चा में आ गए हैं। बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने ...और पढ़ें

भाजपा सांसद के बयान पर ऋतिक रोशन ने दी प्रतिक्रया (फोटो- सोशल मीडिया)

भाजपा सांसद के बयान पर ऋतिक रोशन ने दी प्रतिक्रया (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. राहुल गांधी ने कहा था हमें मिलकर इस पितृसत्ता को खत्म करना होगा

  2. पुणे में छात्रों की गूंज कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने दिया था बयान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन एक महीने पुराने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए चर्चा में आ गए हैं। बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा था कि अगर वे पितृसत्ता को तोड़ना चाहते हैं तो पूरा वंदे मातरम गाएं। इसी बयान पर ऋतिक रोशन ने टिप्पणी की।

दिल्ली की बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने पुणे में छात्रों की गूंज कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी के स्मैश द पैट्रिआर्की वाले बयान का जवाब देते हुए कहा था मैं आज आपको चुनौती देती हूं। आप पितृसत्ता तोड़ना चाहते हैं ठीक है। मैं क्रिसमस कैरोल गाने, पूरा वंदे मातरम गाने और शिव तांडव पढ़ने में पूरी तरह सहज हूं। अगर आप सच में पितृसत्ता तोड़ना चाहते हैं तो पूरा वंदे मातरम गाकर दिखाएं।

कांग्रेस की सोशल मीडिया और डिजिटल कम्युनिकेशन की राष्ट्रीय संयोजक रुचिरा चतुर्वेदी द्वारा साझा किए गए इस पोस्ट पर ऋतिक रोशन ने कमेंट किया क्या? क्या ये असली है? वाह...

राहुल गांधी ने अगस्त में पुणे में महिलाओं से कहा था कि उन्हें बेटी, पत्नी या मां के तीन बॉक्स में बांध दिया जाता है, जबकि वे सिर्फ खुद की हैं। उन्होंने कहा कि पितृसत्ता आपको कुचलती है, डराती है, नियंत्रित करती है। हमें मिलकर इस पितृसत्ता को खत्म करना होगा। स्मैश द पैट्रिआर्की।

उन्होंने मनुस्मृति का जिक्र करते हुए महिलाओं पर लगाए गए प्रतिबंधों की आलोचना भी की थी। इस साल वंदे मातरम के 150 साल पूरे हो रहे हैं। हाल ही में पूरे वंदे मातरम को राष्ट्रीय गान के समान कानूनी सुरक्षा भी दी गई है।