विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, अंतरिम जमानत के खिलाफ ED की याचिका खारिज

Published: Thu, 19 Nov 2026 11:20 AM (IST)

सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान को इलाहाबाद हाई कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत के ...और पढ़ें

आजम खान की तस्वीर

आजम खान की तस्वीर

HighLights

  1. सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की याचिका खारिज की।

  2. आजम खान को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी राहत मिली।

  3. इलाहाबाद हाई कोर्ट की अंतरिम जमानत का फैसला बरकरार।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की सर्वोच्च अदालत ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी राहत दी। सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की याचिका को खारिज कर दी है।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की ओर से दायर इस याचिका में आजम खान को इलाहाबाद कोर्ट की ओर से मिली अंतरिम जमानत को चुनौती दी गई थी। जस्टिस एम. एम. सुंदरेश और जस्टिस पी. बी. वराले की बेंच ने इसमें दखल देने से इनकार कर दिया, क्योंकि यह केवल एक अंतरिम जमानत थी।

अंतिम फैसले पर नहीं पड़ेगा असर  

बेंच ने इस मामले में साफ किया कि हाई कोर्ट की ये राय प्रथम दृष्टया हैं और इनका अंतिम फैसले पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।