विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट, कैदियों से बातचीत कर लिया फीडबैक

Updated: Sat, 29 Aug 2026 08:32 AM (IST)

तमिलनाडु के सीएम विजय ने चेन्नई के पुझल केंद्रीय कारागार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कैदियों को मिलने वाले भोजन, ...और पढ़ें

तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट (फोटो- सोशल मीडिया)

तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट (फोटो- सोशल मीडिया)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु के सीएम विजय ने शुक्रवार को चेन्नई स्थित देश के सबसे बड़े जेल परिसरों में से एक, पुझल केंद्रीय कारागार का औचक निरीक्षण (सरप्राइज विजिट) किया। निरीक्षण के दौरान जेल पहुंचे सीएम विजय ने कैदियों को मिलने वाले भोजन, चिकित्सा, बुनियादी सुविधाओं और पुनर्वास कार्यक्रमों की समीक्षा की।

इस दौरान सीएम विजय ने कैदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और जरूरतों पर फीडबैक लिया और उनकी जरूरतों के बारे में जानकारी ली। साथ ही परिसर स्थित पुलिस स्टेशन और विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों का जायजा भी लिया।

सुरक्षा ब्लॉक और फांसी क्षेत्र का भी किया निरीक्षण

तमिलनाडु सरकार द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने पुझल केंद्रीय कारागार-I में एकांतवास वार्ड, मुलाकात कक्ष, अस्पताल, नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, कक्षाओं, पुस्तकालय और उन्नत कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का दौरा किया। इसके अलावा, उन्होंने जेल के उच्च सुरक्षा ब्लॉक और फांसी क्षेत्र का भी निरीक्षण किया।

बयान में बताया गया, "मुख्यमंत्री ने कैदियों को दी जा रही बुनियादी सुविधाओं, भोजन, चिकित्सा सेवाओं और व्यावसायिक केंद्रों का व्यक्तिगत रूप से जायज़ा लिया और कैदियों की आवश्यकताओं की जानकारी हासिल की।"

कैदियों द्वारा निर्मित उत्पादों की समीक्षा

व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र में विजय ने कैदियों द्वारा निर्मित उत्पादों की समीक्षा की, जिनमें सब्जियां रखने के लिए लोहे के रैक, कागज के कवर और कार्यालय फाइल बोर्ड शामिल थे।

उन्होंने हथकरघा और सिलाई अनुभागों में निर्मित उत्पादों का भी निरीक्षण किया और कैदियों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच की।

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु विधानसभा का दुर्लभ नजारा, अपनी कुर्सी छोड़ मंत्रियों के बीच जाकर बैठ गए सीएम विजय