भ्रष्टाचार के आरोपों पर FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे का पलटवार, बोले- 'ठोस सबूत दो, सस्पेंड कर दूंगा'
महाराष्ट्र में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) अधिकारियों पर जबरन वसूली के आरोपों के बीच इसके कमिश्नर तुकाराम मुंडे ने ...और पढ़ें

एफडीए ने अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मांगे ठोस सुबूत
HighLights
महाराष्ट्र FDA प्रमुख ने संजय राउत से मांगे भ्रष्टाचार के ठोस सबूत
ठाणे और बांद्रा में वसूली के आरोपों पर स्वतंत्र जांच की मांग
पीटीआई, मुंबई। महाराष्ट्र में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) अधिकारियों पर जबरन वसूली के आरोपों के बीच इसके कमिश्नर तुकाराम मुंडे ने मंगलवार को कहा कि उन्हें इस मामले में एक भी शिकायत नहीं मिली है। लेकिन यदि कोई दोषी है तो उसे सजा मिलनी चाहिए।
एफडीए प्रमुख ने अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए उनके खिलाफ ठोस सुबूत की मांग की।
सोमवार को शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने एफडीए अधिकारियों पर जबरन वसूली करने, होटलों व क्विक-कामर्स व्यवसायों को लाइसेंस रद करने की धमकी देने का आरोप लगाया था।
आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुंधे ने कहा कि एफडीए पूरी तरह से पारदर्शी है। कहा कि उन्होंने एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के डायरेक्टर जनरल को लिखा है कि एफडीए खाद्य नियमों के उल्लंघन से जुड़े कानून को सख्ती से लागू कर रहा है।
