विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कड़ी सुरक्षा के बीच तिरुपरनकुंद्रम में संपन्न हुआ कार्तिगई दीपम उत्सव, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पुजारियों ने जलाया दीपम

Published: Tue, 24 Nov 2026 06:21 PM (IST)

सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बाद तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कड़ी सुरक्षा के बीच कार्तिगई दीपम प्रज्वलित किया गया। सुब्रमण्य स्वामी मंदिर के पुजारियों ने 'दीपाथून' पर यह दीपम जलाया।

मंगलवार, 24 नवंबर, 2026 को तिरुवन्नामलाई में कार्तिगई दीपम उत्सव के दौरान पुजारी अरुल्मिगु अरुणाचलेश्वर  मंदिर के अंदर जलता हुआ पवित्र 'भरणी दीपम' ले जाते हैं, फोटो- पीटीआई

मंगलवार, 24 नवंबर, 2026 को तिरुवन्नामलाई में कार्तिगई दीपम उत्सव के दौरान पुजारी अरुल्मिगु अरुणाचलेश्वर मंदिर के अंदर जलता हुआ पवित्र 'भरणी दीपम' ले जाते हैं, फोटो- पीटीआई

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बाद मंगलवार को तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कड़ी सुरक्षा के बीच दीपम जलाया गया। सुब्रमण्य स्वामी मंदिर के पुजारियों की छोटी टीम ने ‘दीपाथून’ (दीप स्तंभ) पर ‘कार्तिगई दीपम’ प्रज्वलित किया।

यह पूरा आयोजन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। इससे पहले गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए पुलिस ने कई नेताओं को पहले ही हिरासत में ले लिया था।

तमिलनाडु के कई नेता हिरासत में

समारोह से पहले पुलिस द्वारा पाबंदियां लागू किए जाने के दौरान, पूरे तमिलनाडु में बीजेपी के कई नेताओं और हिंदू संगठनों के सदस्यों को हिरासत में ले लिया गया।

हालांकि, बाद में मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै पीठ ने तमिलनाडु सरकार और सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सुप्रीम कोर्ट के 20 नवंबर के उस आदेश का पालन करें, जिसमें पहाड़ी की चोटी पर स्थित 'दीपाथून' (स्तंभ) पर पारंपरिक तरीके से दीपक जलाने की अनुमति दी गई थी।

कोर्ट का नेताओं को रिहा करने का निर्देश

कोर्ट ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि तिरुपरनकुंद्रम में लागू निषेधाज्ञा के तहत जिन लोगों को गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में लिया गया है, उन्हें रिहा किया जाए। समारोह के दौरान लगाई गई पाबंदियों के बीच यह निर्देश जिला कलेक्टर, पुलिस आयुक्त और मंदिर प्रशासन को जारी किया गया।

दीपाथून विवाद क्या है?

थिरुप्पारनकुंड्रम पहाड़ी पर हर साल मनाए जाने वाले कार्तिगई दीपम उत्सव को लेकर एक पुराना विवाद चल रहा है। हिंदू समूह और भक्त इस पहाड़ी की ऊपरी हिस्से में स्थित एक पत्थर के खंभे (जिसे दीपाथून कहते हैं) पर पारंपरिक तेल का दीपक जलाना चाहते हैं।

सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर पहाड़ी की तलहटी में है। पहाड़ी पर एक शिव मंदिर भी है, जबकि चोटी के पास सिकंदर बदुशा दरगाह स्थित है। हिंदू संगठन लगभग 100 साल पुराने अदालती फैसलों का हवाला देते हुए कहते हैं कि यह पत्थर का खंभा मंदिर का है, इसलिए उस पर दीप जलाना उनका अधिकार है।

यह मांग पिछले 30 साल से ज्यादा समय से मंदिर प्रशासन, सरकारी शांति बैठकों और अदालतों में चल रही है। दूसरी तरफ, दरगाह के अधिकारी और मुस्लिम संगठन इसका विरोध कर रहे हैं।

उनका कहना है कि दीप जलाने की जगह उनके पूजा स्थल के बहुत करीब है, इसलिए वे इसे स्वीकार नहीं करते। इस विवाद में मुख्य मुद्दा मालिकाना हक और दोनों पक्षों के अधिकारों का है।

सुप्रीम कोर्ट का आदेश

20 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार के लिए अनुमति दे दी कि 24 नवंबर को सिकंदर बदुशा दरगाह के पास पहाड़ी की चोटी पर स्थित दीपाथून पर कार्तिगई दीपम का दीप जलाया जा सकता है। कोर्ट ने साफ कहा कि यह काम सिर्फ अधिकृत टीम ही करेगी।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहाड़ी पर आम लोगों, जुलूसों और सभाओं पर रोक लगा दी गई है। इसी बीच मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै पीठ (जिसकी अध्यक्षता न्यायमूर्ति जी.आर. स्वामीनाथन कर रहे हैं) ने जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर अधिकारियों को तलब किया है। यह विवाद लंबे समय से चला आ रहा है और दोनों पक्ष अपने-अपने दावे पर अड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें- 'हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा करें', दीपम जलाने से पहले मद्रास हाई कोर्ट का तमिलनाडु सरकार को निर्देश

यह भी पढ़ें- '10000 पुलिसकर्मियों की कोई जरूरत नहीं', तमिलनाडु भाजपा प्रमुख और कई नेता दीपम जलाने से पहले नजरबंद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।