विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

असम के काजीरंगा में ट्रक और ट्रैवलर की टक्कर, 26 लोगों की मौत; 20 घायल

Published: Fri, 13 Nov 2026 04:57 PM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2026 11:51 PM (IST)

असम के काजीरंगा के पास रोंगाजन में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। ट्रक और ट्रैवलर की टक्कर में 24 ...और पढ़ें

HighLights

  1. बोकाखाट से नागांव जा रही मिनीबस ट्रक से भिड़ी, कई यात्रियों के मारे जाने की आशंका

डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के पास शुक्रवार को एक ट्रैवलर और कंटेनर ट्रक के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर में 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए। मृतकों में महिलाएं और नाबालिग भी शामिल हैं।

हादसे में जान गंवाने वाले कई लोग कालेज के छात्र थे, जो कक्षाएं समाप्त होने के बाद घर लौट रहे थे। अधिकारियों के अनुसार, बस में करीब 45 यात्री सवार थे। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

ट्रैवलर ऊपरी असम के जोरहाट से गुवाहाटी की ओर जा रही थी। यह हादसा नेशनल हाईवे 715 पर कोहोरा रेंज में हाथीकुली टी एस्टेट के पास रंगाजन में हुआ। तकों में महिलाएं और नाबालिग भी शामिल-मृत लोगों की पहचान की जा रही है और संख्या बढ़ने की आशंका है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना जताई। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजन को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की।

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने जताया दुख

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने घटना पर दुख जताते हुए कहा, 'आज काजीरंगा में हुई दुखद दुर्घटना से मुझे गहरा आघात लगा है। इस नुकसान ने हम सभी को झकझोर कर रख दिया है, और जिन परिवारों ने अपने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। कोई भी शब्द उनके दर्द को कम नहीं कर सकता, लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि वे अकेले नहीं हैं। दुख की इस घड़ी में पूरा असम उनके साथ खड़ा है।

हमारी पहली प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि घायलों को बिना किसी देरी के बेहतरीन चिकित्सा सुविधा मिले। मंत्री अतुल बोरा घटनास्थल पर मौजूद हैं और स्वयं राहत कार्यों की देखरेख कर रहे हैं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने और शोक संतप्त परिवारों को हिम्मत मिलने की प्रार्थना करता हूं।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।