विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MK स्टालिन को उनके गढ़ में हराने वाले TVK विधायक VS बाबू का निधन

Published: Thu, 19 Nov 2026 06:34 PM (IST)

कोलाथुर से TVK विधायक वीएस बाबू का 75 वर्ष की आयु में चेन्नई में निधन हो गया। वे 72 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।

TVK विधायक VS बाबू का निधन (फाइल फोटो)

TVK विधायक VS बाबू का निधन (फाइल फोटो)

HighLights

  1. TVK विधायक वीएस बाबू का 75 वर्ष की आयु में निधन।

  2. कोलाथुर में एमके स्टालिन को विधानसभा चुनाव में हराया था।

  3. 72 दिनों से चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में भर्ती थे।

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। कोलाथुर से 'तमिलगा वेत्री कझगम' (TVK) के विधायक VS बाबू का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। वीएस बाबू ने हाल ही में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में DMK अध्यक्ष MK स्टालिन को हराया था।

वीएस बाबू बीते 72 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और आज दोपहर उनका निधन हो गया। वीएस बाबू पहली बार DMK के टिकट पर विधायक बने थे।

TVK विधायक VS बाबू का निधन

MGM हेल्थकेयर के एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, बाबू को 9 सितंबर को सांस संबंधी एक पुरानी बीमारी के कारण चेन्नई के इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वे इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में थे।

बेहतर इलाज के बावजूद उनकी हालत बिगड़ती गई। बाद में उन्हें कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा) पड़ा और 19 नवंबर को दोपहर 2:24 बजे उनका निधन हो गया।

विधानसभा चुनाव में MK स्टालिन को हराया

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन 2011 से कोलाथुर का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। वहीं राज्य में 2026 में हुए विधानसभा चुनाव में वीएस बाबू ने एमके स्टालिन को उनके गढ़ में हरा दिया। इस जीत के साथ, दो दशकों के बाद बाबू की विधानसभा में वापसी हुई थी।

वीएस बाबू पहली बार 2006 में DMK के टिकट पर तमिलनाडु विधानसभा के लिए चुने गए थे। वे DMK के चेन्नई उत्तर जिला सचिव भी रहे, लेकिन 2016 में उन्हें इस पद से हटा दिया गया था।

इसके बाद वे AIADMK में शामिल हो गए और फिर 2026 में अपने परिवार के साथ एक्टर विजय की पार्टी TVK से जुड़ गए।

TVK ने दी श्रद्धांजलि

बाबू को श्रद्धांजलि देते हुए, TVK नेता और लोक निर्माण विभाग के मंत्री आधव अर्जुन ने कहा कि विधायक वीएस बाबू को मुख्यमंत्री विजय का प्यार और भरोसा हासिल था। वे मुश्किल समय में पार्टी और विजय के साथ मजबूती से खड़े रहे।

आधव अर्जुन ने बताया, 'बाबू अपने परिवार के साथ TVK में शामिल हुए थे और लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनकी बातचीत की शैली प्यार और साहस से भरी थी। उन्होंने कहा कि बाबू ने अपना जीवन उत्तरी चेन्नई के लोगों के लिए समर्पित कर दिया था।

यह भी पढ़ें- ‘तमिलनाडु वाइस सिटी बनता जा रहा है’, चेन्नई में 140 करोड़ रुपये की हेरोइन मामले पर स्टालिन ने विजय पर साधा निशाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।