तमिलनाडु के विल्लुपुरम में तेज रफ्तार बस ने लॉरी और वैन को मारी टक्कर, ड्राइवर समेत 2 की मौत; 13 घायल
तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले के टिंडीवनम में एक तेज रफ्तार बस ने पहले खड़ी लॉरी और फिर वैन को टक्कर मार दी।

तेज रफ्तार बस ने लॉरी और वैन को मारी टक्कर (फोटो-पीटीआई)
HighLights
तेज रफ्तार बस ने लॉरी और वैन को मारी टक्कर।
हादसे में वैन ड्राइवर समेत दो लोगों की मौत हुई।
विल्लुपुरम के टिंडीवनम में 13 लोग घायल हुए।
डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले के टिंडीवनम के पास एक तेज रफ्तार बस ने पहले सड़क किनारे खड़ी लॉरी को टक्कर मारी और फिर ये बस पास ही खड़ी वैन से जाकर टकराई।
बस की टक्कर से वैन ड्राइवर समेत दो लोगों की मौत हो गई है और 13 अन्य लोग घायल हो गए। यह हादसा विल्लुपुरम जिले के टिंडीवनम के पास हुआ।
सबरीमाला तीर्थयात्रियों को ले जा रही वैन में मारी टक्कर
रिपोर्ट के मुताबिक, सबरीमाला से तिरुवल्लुर जिले के वरुथापुरम जा रही वैन सड़क किनारे खड़ी थी, जिसमें 14 तीर्थयात्री सवार थे। इसी दौरान थेनी जिले के कुंबम से चेन्नई जा रही एक बस ने पहले सड़क किनारे खड़ी एक लॉरी को टक्कर मारी और फिर वैन से जा टकराई।
इस हादसे में वैन ड्राइवर समेत दो लोगों की मौत हुई है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में पेड़ से टकराई कार, 8 लोगों की मौत; दो घायल