Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कौन हैं संजीव कुमार सिंगला, जो बने फ्रांस में भारत के राजदूत; जानिए इजरायल से क्या है कनेक्शन

IFS Sanjeev Kumar Singla भारतीय विदेश मंत्रालय ने वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी संजीव कुमार सिंगला को फ्रांस में भारत का अगला राजदूत नियुक्त करने की घोषणा की है। वह वर्तमान में इजरायल में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत हैं। संजीव 1997 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं। उनके जल्द ही कार्यभार संभालने की उम्मीद है। जानिए उनके बारे में पूरी जानकारी।

By Agency Edited By: Sachin Pandey Updated: Mon, 07 Oct 2024 04:19 PM (IST)
Hero Image
सिंगला वर्तमान में इजरायल में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत हैं। (Photo- X/@rashtrapatibhvn)

एएनआई, नई दिल्ली। राजनयिक संजीव कुमार सिंगला को फ्रांस में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। संजीव कुमार सिंगला 1997 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं और वर्तमान में इजरायल में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत हैं।

विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, 'संजीव कुमार सिंगला (आईएफएस: 1997), जो वर्तमान में इजरायल में भारत के राजदूत हैं, को फ्रांस में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। उनके जल्द ही कार्यभार संभालने की उम्मीद है।'

पीएम मोदी के निजी सचिव रह चुके हैं सिंगला

इससे पहले संजीव सिंगला को अक्टूबर 2019 में इजरायल में राजदूत नियुक्त किया गया था। इजरायल को लेकर भारत की विदेश नीति को आकार देने में सिंगला का योगदान महत्वपूर्ण माना जाता है। वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भी करीबी सहयोगी रहे चुके हैं। 2014 में उनके पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पांच वर्षों तक वह पीएम मोदी के निजी सचिव रहे थे।