विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई में 18 दिसंबर से होगी वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस, उद्घाटन सत्र को मोहन भागवत करेंगे संबोधित

Published: Fri, 09 Oct 2026 02:52 AM (IST)

दुनियाभर के हिंदू नेतृत्व, विचारकों और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों का वैश्विक समागम वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस (डब्ल्यूएचसी) 2026 इस बार ...और पढ़ें

मुंबई में 18 दिसंबर से होगी वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस (फोटो- मोहन भागवत, एएनआई)

मुंबई में 18 दिसंबर से होगी वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस (फोटो- मोहन भागवत, एएनआई)

HighLights

  1. सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत करेंगे संबोधित

  2. सम्मेलन पहले 2014 में नई दिल्ली, 2018 में शिकागो और 2023 में बैंकॉक में हुआ था

राज्य ब्यूरो, मुंबई। दुनियाभर के हिंदू नेतृत्व, विचारकों और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों का वैश्विक समागम वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस (डब्ल्यूएचसी) 2026 इस बार मुंबई में होगा।

तीन दिवसीय सम्मेलन का आयोजन 18 से 20 दिसंबर तक बांद्रा-कुर्ला काम्प्लेक्स स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा।

सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत संबोधित करेंगे।

आयोजकों के अनुसार, सम्मेलन में 60 से अधिक देशों के चार हजार से ज्यादा प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।

इसमें हिंदू नेता, विचारक, उद्यमी, शिक्षाविद, मीडिया प्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवर एक मंच पर जुटेंगे।

तीन दिनों में 45 से अधिक सत्र होंगे और 150 से अधिक वक्ता अपने विचार रखेंगे। सम्मेलन अर्थव्यवस्था, शिक्षा, अकादमिक जगत, मीडिया और राजनीति जैसे क्षेत्रों में हिंदू समाज की भूमिका को मजबूत करने पर केंद्रित होगा।

सम्मेलन में भाषा, समाज और धर्म विषयों पर विशेष सत्र होंगे। सम्मेलन के साथ पहली बार वर्ल्ड हिंदू एक्सपो भी आयोजित होगा, जिसका उद्देश्य व्यापार-वाणिज्य और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।

वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस इससे पहले 2014 में नई दिल्ली, 2018 में शिकागो और 2023 में बैंकाक में आयोजित हो चुका है।