विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

12 साल में पहली बार नहीं मिलेगा 'खेल रत्न', 17 खिलाड़ियों के नाम अर्जुन अवॉर्ड के लिए हुए फाइनल

Updated: Tue, 18 Aug 2026 03:55 PM (IST)

खेल मंत्रालय ने इस साल किसी भी खिलाड़ी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार नहीं देने का फैसला किया है, जो 2014 के बाद पहली बार है। हालांकि, 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, जिसमें कोई क्रिकेटर शामिल नहीं है।

तेजस्विन शंकर-प्रिया गोस्वामी

तेजस्विन शंकर-प्रिया गोस्वामी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने खिलाड़ियों को दिए जाने वाले पुरस्कार की घोषणा कर दी है। हैरानी की बात ये है कि मंत्रालय ने इस बार किसी भी प्लेयर को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार नहीं देने का फैसला किया है। ये 2014 के बाद पहला साल होगा, जब किसी भी खिलाड़ी को खेल रत्न अवॉर्ड नहीं मिलेगा। कुल 17 खिलाड़ियों को इस बार अर्जुन पुरस्कार देने का फैसला किया है।

चयन समिति ने कुल 24 नाम सुझाए थे लेकिन मंत्रालय ने 17 नामों पर ही मुहर लगाई। हालांकि, इन 17 नामों में कोई भी क्रिकेटर शामिल नहीं है। आखिरी बार किसी क्रिकेटर को 2023 में अर्जुन अवॉर्ड मिला था। मोह्म्मद शमी को 2023 में ये अवॉर्ड मिला था और उसके बाद अब तक किसी भी क्रिकेटर का चयन अर्जुन अवॉर्ड के लिए नहीं हुआ है।

खेल रत्न किसी भी खिलाड़ी को नहीं मिला

चयन समिति ने हॉकी स्टार हार्दिक सिंह का नाम खेल रत्न के लिए सोचा था, लेकिन अंत में उनका नाम सूची में नहीं आया। इससे पहले 2014 में भी किसी को खेल रत्न नहीं मिला था। पिछले साल चार खिलाड़ियों को यह सम्मान मिला था, जिसमें शतरंज के डी. गुकेश, हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह, पैरा एथलीट प्रवीण कुमार और शूटर मनु भाकर का शामिल था। खेल रत्न पुरस्कार में 25 लाख रुपये नकद मिलते हैं, जबकि अर्जुन पुरस्कार में 15 लाख रुपये दिए जाते हैं।

अर्जुन पुरस्कार की नई सूचीचयन समिति ने पहले 24 नाम सुझाए थे, लेकिन मंत्रालय ने सिर्फ 17 को मंजूरी दी। इस सूची में विश्व कप विजेता शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख, डेकाथलॉन और हाई जंप के तेजस्विन शंकर तथा बैडमिंटन की गायत्री गोपीचंद शामिल हैं। अन्य प्रमुख नामों में ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती, गायत्री की महिला युगल साथी ट्रीसा जॉली, मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल, युवा बधिर शूटर धनुष श्रीकांत, पैरा क्लब थ्रोअर एकता भ्यान और पैरा शूटर रुद्रांश खंडेलवाल शामिल हैं।

अर्जुन पुरस्कार विजेताओं की पूरी सूची

तेजस्विन शंकर (एथलेटिक्स), प्रियंका गोस्वामी (एथलेटिक्स), नरेंद्र (मुक्केबाजी), विदित गुजराती (शतरंज), दिव्या देशमुख (शतरंज), धनुष श्रीकांत (बधिर शूटिंग), राजकुमार पाल (हॉकी), सुरजीत (कबड्डी), रुद्रांश खंडेलवाल (पैरा शूटिंग), एकता भ्यान (पैरा एथलेटिक्स), अरविंद सिंह (रोइंग), अखिल शियोराण (शूटिंग), ट्रीसा जॉली (बैडमिंटन), गायत्री गोपीचंद (बैडमिंटन), लालरेमसियामी (हॉकी), मुहम्मद अजमल (एथलेटिक्स) और पूजा (कबड्डी)।

लाइफटाइम अचीवमेंट श्रेणी में आई. अरुमैनयगम को अर्जुन पुरस्कार मिला है। वे 1962 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता फुटबॉल टीम के सदस्य थे। इस बार सूची में कोई क्रिकेटर नहीं है। 2023 में मोहम्मद शमी के बाद से कोई क्रिकेटर अर्जुन पुरस्कार नहीं पा सका है। पैरा खेलों से सिर्फ दो नाम चुने गए, जबकि पिछले साल 17 पैरा खिलाड़ियों को यह सम्मान मिला था।

तीन कोचों को मिला द्रोणाचार्य पुरस्कार

कोचिंग के लिए तीन द्रोणाचार्य पुरस्कार दिए गए हैं। इनमें मुक्केबाजी कोच छोटे लाल यादव प्रमुख हैं। वे महिलाओं की राष्ट्रीय कैंप और एम.सी. मैरी कॉम की सपोर्ट स्टाफ में शामिल रहे हैं। अन्य दो नाम परवीर सिंह और नेहा चव्हाण हैं। लाइफटाइम अचीवमेंट श्रेणी में धमेंद्र यादव (पुरुष राष्ट्रीय टीम के कोच) और कुश्ती कोच वीरेंद्र कुमार को द्रोणाचार्य पुरस्कार मिला है।

यह भी पढ़ें- अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित होंगी मेरठ की बेटी प्रियंका गोस्वामी, रेस वाॅकिंग में बढ़ाया है देश का मान

यह भी पढ़ें- भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए मजबूत दावेदार, पीएम मोदी ने किया एलान