Asian Games 2026: पहले ही दिन भारत की बेटियों ने बिखेरी चमक, सिल्वर मेडल पर लगाया निशाना
एशियन गेम्स 2026 के पहले दिन भारतीय महिला टीम ने 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में सिल्वर मेडल जीतकर देश ...और पढ़ें

भारतीय महिला टीम ने जीता मेडल
HighLights
भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीता
10 मीटर एयर राइफल इवेंट में भारत को मिली सफलता
एलावेनिल, सोनम, विदर्शा की तिकड़ी ने दमदार प्रदर्शन किया
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशियन गेम्स-2026 का आज पहला दिन है और पहले ही दिन भारत को खुशखबरी मिली है। भारतीय महिला टीम ने 10 मीयर एयर राइफ इवेंट में दूसरा स्थान हासिल करते हुए सिल्वर मेडल जीता है।
एलावेनिल वलारिवन, सोनम उत्तम मस्कर और विदर्शा के विनोद की तिकड़ी ने दमदार खेल दिखाया और कुल 1898.0 का स्कोर हासिल करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। पहले नंबर पर चीन रहा जो गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहा।
चीन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
ये मैच काफी रोमांचक रहा और भारत ने चीन को अच्छी टक्कर दी। चीन ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता है। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में पिछला बेस्ट स्कोर 1902 था, जो चीन ने 2025 एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में बनाया था। इस बार चीन ने 1904.02 का स्कोर किया। जापान 1897.1 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
खुला भारत का खाता
सोनम 634.1 अंकों के साथ भारत की टॉप स्कोरर रहीं। उनके बाद इलावेनिल ने 633.5 अंक हासिल किए और विदर्शा ने 630.4 अंक हासिल किए। इलावेनिल और सोनम ने इंडिविजुअल फाइनल के लिए भी क्वालिफाई किया है। उनके स्कोर ने उन्हें फाइनलिस्ट की लिस्ट में जगह दिलाई। इलावेनिल और सोनम आज ही होने वाले आठ महिलाओं के इंडिविजुअल फाइनल में डबल जीत की कोशिश करेंगी।
ये इन एशियाई खेलों में भारत का पहला जीता हुआ मेडल है। इससे पहले एमएमए फाइटर सुचिका तारियाल मेडल पक्का करने वाली पहली भारतीय एथलीट बनीं। उन्होंने महिलाओं के ट्रेडिशनल एमएमए 60 किलोग्राम भारवर्क इवेंट के सेमीफाइनल में पहुंचकर मेडल पक्का किया है।
