विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Asian Para Games 2026: बैडमिंटन में भारत की सोना-चांदी, दो गोल्ड और दो सिल्वर के साथ जापान में मचा तहलका

Published: Fri, 23 Oct 2026 09:24 AM (IST)

जापान के आइची-नागोया में चल रहे पैरा एशियन गेम्स में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।

पैरा-बैडमिंटन में भारत का जलवा

पैरा-बैडमिंटन में भारत का जलवा 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे पैरा एशियन गेम्स में भारत के बैडमिंटन खिलाड़ियों ने कमाल कर दिया है। भारतीय खिलाड़ियों ने शुक्रवार की सुबह को मेडलनुमा बना दिया और दो गोल्ड सहित दो सिल्वर अपने नाम किए।

अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुके इन खेलों में आज भारत को ज्यादा से ज्यादा मेडलों की उम्मीद थी और सुबह से ही मेडलों की बारिश हो रही है जिसमें बैडमिंटन खिलाड़ियों ने उम्मीद के मुताबिक खेल दिखाया।

ऑल इंडिया फाइनल में नीतेश ने जीता गोल्ड

भारत के पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी नीतेश कुमार ने मेंस सिंगल्स एसएल3 इवेंट में गोल्ड अपने नाम किया। इस कैटेगरी का फाइनल ऑल इंडिया था क्योंकि नीतेश के सामने दिग्गज प्रमोद भगत थे। नीतेश ने पैरालंपिक चैंपियन प्रमोद को सीधे गेमों में 21-18, 21-16 से मात देते हुए गोल्ड अपने नाम किया। प्रमोद को सिल्वर से ही संतोष करना पड़ा। भारत के लिए अच्छी बात यह रही कि दोनों मेडल उसके ही पास आए।

नवीन ने भी जीता गोल्ड, सुमति को सिल्वर

नीतेश के अलावा भारत के ही नवीन शिवकुमार ने भी बैडमिंडन में गोल्ड अपने नाम किया। उन्होंने मेंस सिंगल्स एसएल4 इवेंट में इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान को 21-9, 21-17 से मात दी। नवीन ने इस मुकाबले में एकतरफा अंदाज में गोल्ड अपने नाम किया।

महिला वर्ग में भारत की सुमति सिवान को सिल्वर से ही संतोष करना पड़ा। महिलाओं की एसएच6 कैटेगरी में सुमति को चीन की फेंगमेई ली के हाथों 12-21, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय खिलाड़ी चीन की दिग्गज के सामने ज्यादा प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाईं।

यह भी पढ़ें- Asian Para Games 2026 Live: नवीन-नीतेश ने भारत को दिए दो गोल्ड मेडल, सुमति सिवान ने सिल्वर जीत मचाया तहलका

यह भी पढ़ें- यौन उत्पीड़न के आरोप में एशियन गेम्स से बाहर हुए मधुबनी के तैराक शम्स आलम, लग सकता है लाइफटाइम बैन