विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Asian Para Games 2026: हेनी और संदीप ने रिकॉर्ड बना जीता गोल्ड, आर्चरी में भी हुई भारत की मेडल वाली मौज

Published: Fri, 23 Oct 2026 10:12 AM (IST)

जापान के आइची-नागोया में चल रहे पैरा एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, हेनी और संदीप कुमार ने विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीते।

संदीप और हेनी ने किया कमाल

संदीप और हेनी ने किया कमाल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे पैरा एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ी सिर्फ मेडल नहीं जीत रहे हैं बल्कि वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ मेडल अपने गले में डाल रहे हैं। इन खेलों में शुक्रवार को भारतीय खिलाड़ियों ने कमाल कर दिया। जेवलिन थ्रो में हेनी और एथलेटिक्स में संदीप कुमार ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड अपने नाम किया।

वहीं, आर्चरी में भी भारत को खुशखबरी मिली है। यहां भी भारत को गोल्ड और सिल्वर दोनों मिले हैं। भारत की कुल मेडल संख्या अब 100 के पार पहुंच गई है।

हेनी और संदीप का कमाल

हेनी ने पुरुषों के एफ37/38 जेवलिन थ्रो इवेंट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड अपने नाम किया। उन्होंने 60.49 मीटर की थ्रो कर कुल 1,116 अंकों के साथ गोल्ड अपने नाम किया। उन्होंने अपने आखिरी प्रयास में इतनी दूरी तय की और पहला स्थान हासिल किया। इससे पहले एफ37 डिस्कस थ्रो में वह दो दिन पहले सिल्वर जीत चुके हैं। ईरान के होर्मोज सेइदिकाजपाउंजी 50.68 मीटर की थ्रो के साथ कुल 1009 अंकों के दूसरे स्थान पर रहे। चीन के चेंगजेई यू के हिस्से ब्रॉन्ज आया जिन्होंने कुल 943 अंक हासिल करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।

संदीप ने किया कमाल

वहीं, संदीप ने पुरुषों के टी 44/64 400 मीटर रेस में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड अपने नाम किया। उन्होंने 52.28 का समय निकालते हुए यह गोल्ड अपने नाम किया जो वर्ल्ड रिकॉर्ड है। वहीं, दूसरे नंबर पर सऊदी अरब के एलसाना नाउर रहे जिन्होंने 53.13 सेकंड का समय निकाला। भारत के ही अजय कुमार 53.61 सेकंड का समय निकालते हुए तीसरे स्थान पर रहे।

पैरा आर्चरी में भी हुआ धमाल

वहीं, पैरा आर्चरी में पुरुष रिकर्व डबल्स में भारत के हरविंदर सिंह और विजय सुंडी की जोड़ी ने गोल्ड अपने नाम किया। इस जोड़ी ने चीन की जोड़ी को 5-1 से पटखनी देते हुए गोल्ड पर कब्जा जमाया। महिला रिकर्व डबल्स में भावना और पूजा को चीन की जोड़ी ने 6-0 से पटखनी दी। इस हार के बाद भी भारतीय जोड़ी ने इतिहास रच दिया। वह इस इवेंट में इन खेलों में सिल्वर जीतने वाली भारत की पहली जोड़ी हैं।

यह भी पढ़ें- Asian Para Games 2026 Live: हेनी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जेवलिन में जीता गोल्ड, संदीप ने एथलेटिक्स में दिलाया सोना 

यह भी पढ़ें- Asian Para Games 2026: बैडमिंटन में भारत की सोना-चांदी, दो गोल्ड और दो सिल्वर के साथ जापान में मचा तहलका