Move to Jagran APP

Modi Cabinet 2024: साइकिल से संसद जाने वाले सांसद को मोदी कैबिनेट में मिला खेल मंत्रालय, इन चुनौतियों का करना है सामना

पोरबंदर सीट से पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ने और जीतने वाले डॉ मनसुख मांडविया को मोदी 3.0 सरकार में केंद्रीय खेल मंत्री बनाया गया है। वह अनुराग ठाकुर के काम को आगे बढ़ाएंगे। पिछली सरकार में मनसुख के पास हेल्थ मिनिस्ट्री थी। इसके अलावा वह 2021 से केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स मंत्रालय भी संभाल रहे थे। नए खेल मंत्री के सामने कई चुनौतियां हैं।

By Abhishek Upadhyay Edited By: Abhishek Upadhyay Mon, 10 Jun 2024 08:53 PM (IST)
डॉ मनसुख मांडविया को मिला खेल मंत्रालय

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं। रविवार को 71 सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली थी और सोमवार को सभी के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मोदी सराकर के पिछले दो कार्यकाल में अहम जिम्मेदारियां निभाने वाले अनुराग ठाकुर को इस बार मंत्री नहीं बनाया गया है। वह पिछली सरकार में वह केंद्रीय खेल मंत्री थे लेकिन इस बार वह नहीं हैं तो मोदी ने गुजरात से आने वाले शख्स को ये जिम्मेदारी सौंपी है।

पोरबंदर सीट से पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ने और जीतने वाले डॉ मनसुख मांडविया को मोदी 3.0 सरकार में केंद्रीय खेल मंत्री बनाया गया है। वह अनुराग ठाकुर के काम को आगे बढ़ाएंगे। पिछली सरकार में मनसुख के पास हेल्थ मिनिस्ट्री थी। इसके अलावा वह 2021 से केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स मंत्रालय भी संभाल रहे थे।

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: 'मैं ये सवाल आप पर ही छोड़ता हूं', Shoaib Akhtar के वीडियो ने मचाया तहलका, पाकिस्‍तान टीम को अलग अंदाज में लताड़ा

साइकिल से आते थे ससंद

मनसुख को ग्रीन एमपी भी कहा जाता है। मनसुख अभी तक राज्य सभा सासंद के तौर पर सरकार में रहते थे। उनकी पहचान उस मंत्री के दौर पर की जाती है जो साइकिल से संसद आते हैं। गुजरात के पलिताना में जन्में मनसुख को खेल मंत्रालय तब मिला है जब भारत को एक महीने बाद पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेना है। पिछले ओलंपिक खेलों में भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा था। इसके अलावा मनसुख के सामने देश के स्पोर्ट्स पावरहाउस बनाने की कड़ी चुनौती है।

ऐसा रहा है करियर

मनसुख ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी। साल 2002 में वह विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे। वह पालितान से ही चुनाव लड़े थे। गुजरात में वह बीजेपी के राज्य सचिव थे। 2012 में उन्हें राज्य सभा की सीट मिली। उन्होंने भावनगर यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। इसी में उन्होंने पीएचडी भी की है।

यह भी पढ़ें- भारत से हार के बाद पाकिस्तान में बवाल, पूर्व कप्तान ने इमाद वसीम को ठहराया जिम्मेदार; कहा-'उसने जानबूझकर हराया मैच'