Asian Games 2026: निशानेबाजी में भारत को मिला एक और मेडल, इलावेनिल ने 10 मीटर एयर राइफल में जीता सिल्वर
एशियन गेम्स में भारत को निशानेबाजी में एक और मेडल मिला है। इलावेनिल वलारिवन ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल इंडिविजुअल इवेंट में सिल्वर मेडल जीता।

इलावेनिल ने जीता सिल्वर
HighLights
इलावेनिल वलारिवन ने 10 मीटर एयर राइफल में सिल्वर जीता
एशियन गेम्स में भारत को निशानेबाजी में एक और मेडल
चीन की हिनाता ताइची ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशियन गेम्स में भारत को एक और मेडल मिल गया है। इलावेनिल वलारिवन ने महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल इंडिविजुअल इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। एक समय वह गोल्ड की रेस में थी और लग रहा था कि पहला स्थान हासिल करते हुए सोने का तमगा जीतेंगी, लेकिन आखिरी की सीरीजों में चीन की खिलाड़ी आगे निकल गईं और इलावेनिल को दूसरा स्थान मिला।
इलावेनिल ने 252.4 के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीता। वहीं चीन की हिनाता ताइची 253 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहकर गोल्ड जीतने में सफल रहीं। साउथ कोरिया की हायोदिन बैन 230.4 के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। भारत की एक और खिलाड़ी सोनम मास्कर मेडल नहीं जीत सकीं और छठे स्थान पर रहीं।
20वें शॉट तक थी गोल्ड की उम्मीद
इलावेनिल ने इस इवेंट में शुरुआत से ही दमदार खेल दिखाया और वह लगातार लीड़ कर रही थीं। 20वें शॉट तक वह गोल्ड मेडल की रेस में थीं, लेकिन आखिरी चार शॉट में वह दूसरे स्थान पर खिसक गईं। चीन की खिलाड़ी ने शानदार वापसी की और एशियन गेम्स का रिकॉर्ड बनाकर गोल्ड जीता। इससे पहले एशियन गेम्स का रिकॉर्ड 252.7 का था। इस नतीजे का मतलब है कि एशियाई खेलों में बेहद कड़े मुकाबले वाले 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में भारत का व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीतने का सपना पूरा नहीं हो सका। इलावेनिल का मेडल इस इवेंट में भारतीयों द्वारा जीता गया कुल छठा मेडल है और 2010 में उनके मेंटर गगन नारंग के दूसरे स्थान पर रहने के बाद यह केवल दूसरा सिल्वर मेडल है।
टीम इवेंट में जीता सिल्वर
इलावेनिल का ये इन एशियाई खेलों में दूसरा मेडल है। इससे पहले आज ही के दिन उन्होंने महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सोनम मास्कर और विदर्शा विनोद के साथ मिलकर सिल्वर मेडल जीता था। इसी इवेंट के लिए जरिए इलावेनिल और सोनम में इंडिविजुअल इवेंट के फाइनल में जगह बनाई थीं। इलावेनिल तो दूसरा पदक जीतने में सफल रहीं, लेकिन सोनम नहीं कर सकीं।
