Asian Games 2023: एथलेटिक्स से भारत की झोली में आया एक और पदक, हरमिलन बैंस ने जीता सिल्वर मेडल
एशियन गेम्स 2023 का आठवां दिन भारत के लिए बेहद यादगार रहा है। एथलेटिक्स में देश की झोली में एक के बाद एक मेडल आ रहे हैं। 1500 मीटर रेस में अजय कुमार सरोज ने सिल्वर मेडल को अपने नाम किया तो जिन्सन जॉनसन ने कांस्य पदक जीता। महिलाओं की 1500 मीटर रेस में अब हरमिलन बैंस ने देश को एक और रजत पदक दिला दिया है।
नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। एशियन गेम्स 2023 का आठवां दिन भारत के लिए बेहद यादगार रहा है। एथलेटिक्स में देश की झोली में एक के बाद एक मेडल आ रहे हैं। 1500 मीटर रेस में अजय कुमार सरोज ने सिल्वर मेडल को अपने नाम किया, तो जिन्सन जॉनसन ने कांस्य पदक जीता। महिलाओं की 1500 मीटर रेस में अब हरमिलन बैंस ने देश को एक और रजत पदक दिला दिया है।
हरमिलन ने दिलाया रजत पदक
हरमिलन बैंस का प्रदर्शन फाइनल मुकाबले में शानदार रहा। हरमिलन ने अपनी 1500 मीटर की रेस को पूरा करने के लिए 4:12.74 का समय लिया और देश की झोली में रजत पदक डाला। हरमिलन से पहले पुरुष की 1500 मीटर रेस में अजय कुमार सरोज ने सिल्वर और जिन्सन जॉनसन ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। यानी इस रेस में भारत ने कुल तीन मेडल अपने नाम किए।
Congratulations @HarmilanBains on bringing home the Silver Medal in Women's 1500m event. A spectacular performance marked by unmatched zeal, passion and love for the sport. pic.twitter.com/l565q5dVva— Narendra Modi (@narendramodi) October 1, 2023
एथलेटिक्स में बरस रहे मेडल
एशियन गेम्स 2023 के आठवां दिन भारत के लिए बेहद यादगार रहा है। एथलेटिक्स में जमकर मेडल की बरसात हो रही है। अविनाश साबले ने ट्रैक एंड फील्ड में देश को पहला मेडल दिलाया। अविनाश ने नया एशियाई रिकॉर्ड कायम करते हुए स्वर्ण पदक को अपने नाम किया। वहीं, डिफेंडिंग चैंपियन तेजिंदरपाल सिंह ने शॉटपुट में अपना कमाल एकबार फिर दिखाया और गोल्ड मेडल जीता।