Srikanth Kidambi Engagement: बैडमिंटन स्टार किदांबी श्रीकांत ने की सगाई, धोनी की जबरा फैन को बनाया अपना हमसफर
Srikanth Kidambi Engagement बैडमिंटन स्टार प्लेयर किदांबी श्रीकांत ने अपने पोस्ट के जरिए अपनी सगाई की जानकारी दी। उन्होंने मशहूर स्टाइलिथ श्रव्या वर्मा (Shravya Varma) से सगाई की। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि उन्होंने YES कह दिया और अब हम अपनी हमेशा की कहानी लिखने के लिए तैयार हैं। उनके इस पोस्ट के बाद कई स्टार्स उन्हें बधाई दे रहे हैं।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Kidami Srikanth Engagement: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का अभियान खत्म हो गया है। भारत ने कुल 6 मेडल जीते, जिसमें पांच कांस्य पदक और 1 रजत पदक शामिल रहा। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के सफर खत्म होने के बीच बैडमिंटन स्टार प्लेयर किदांबी श्रीकांत ने अपने पोस्ट से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
किदांबी ने इंस्टाग्राम पर अपनी जिंदगी की नई पारी का आगाज करने की जानकारी दी। उन्होंने अपनी सगाई की तस्वीर शेयर कर खूबसूरत कैप्शन लिखा, जिसके बाद उन्हें सभी बधाई दे रहे हैं।
Srikanth Kidambi ने MS Dhoni की जबरा फैन से रचाई सगाई
दरअसल, बैडमिंटन स्टार प्लेयर किदांबी श्रीकांत ने अपने पोस्ट के जरिए अपनी सगाई की जानकारी दी। उन्होंने मशहूर स्टाइलिथ श्रव्या वर्मा (Shravya Varma) से सगाई की। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि उन्होंने 'YES' कह दिया और अब हम अपनी हमेशा की कहानी लिखने के लिए तैयार हैं।
उनके इस पोस्ट के बाद कई स्टार्स उन्हें बधाई दे रहे हैं, जिसमें बैडमिंटन स्टार एचएस प्रणय ने लिखा कि आप दोनों को बधाई। वहीं, युजवेंद्र चहल ने भी उन्हें बधाई दी है।
यह भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: लक्ष्य सेन इतिहास रचने से चूके, ब्रॉन्ज मेडल मैच में ली जी जिया से मिली हार
बता दें कि श्रीकांत ने जिनसे सगाई की, वह एमएस धोनी की जबरा फैन हैं। वह धोनी के मैच देखने स्टेडियम में अक्सर जाती रहती गै।
Srikanth Kidambi पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए नहीं कर पाए थे क्वालिफाई
भारतीय बैडमिंटन स्टार किदांबी आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने देश को बैडमिंटन खेल में कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम की।
किदांबी ने साल 2015 स्विस ओपन ग्रैंड प्रिक्स में विक्टर एक्सेलसन को 21-15, 12-21, 21-14 से मात देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इसके अलावा श्रीकांत ने वर्ल्ड चैम्पियनशिप में सिल्वर, कॉमनवेल्थ गेम्स में एक गोल्ड सहित चार मेडल अपने नाम किए हैं। वह पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए थे।