विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UFC में सबसे ज्यादा नॉकआउट का रिकॉर्ड किसके नाम? इस अमेरिकी फाइटर ने 16 बार विरोधियों को चटाई धूल

Published: Thu, 05 Nov 2026 05:09 PM (IST)

यूएफसी में सबसे ज्यादा नॉकआउट करने का रिकॉर्ड अमेरिका के डेरिक लुईस के नाम है। उन्होंने कुल 16 बार विरोधियों को केज में चित किया है।

डेरिक लुईस

डेरिक लुईस

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। यूएफसी (UFC) इतिहास में विरोधियों को सबसे ज्यादा बार नॉकआउट करने का रिकॉर्ड अमेरिका के डेरिक लुईस के नाम है। डेरिक ने अब तक अपने करियर में 16 बार अपने विरोधी फाइटर्स को चित किया है।

डेरिक हेवीवेट कैटेगरी में लड़ते हैं। ह्यूस्टन से आने वाले इस फाइटर्स को 'द ब्लैक बीस्ट' के नाम से भी जाना जाता है। डेरिक के पास किसी भी फाइट को एक पंच के साथ खत्म करने की क्षमता है।

डेरिक लुईस का यूएफसी करियर

41 साल के डेरिक ने साल 2014 में यूएफसी ज्वाइन किया था। इसके बाद से ही उन्होंने अपने करियर में बड़े-बड़े फाइटर्स को मात दी। उन्होंने कर्टिस ब्लेडिस, एलेक्जेंडर वॉलकॉव, क्रिस डॉकस और रॉय नेल्सन जैसे फाइटर्स को हराया।

उनके करियर का सबसे बड़ा मोमेंट साल 2018 में आया, जब उन्होंने हैवीवेट टाइटल के लिए डेनियल कॉर्मियर को चैलेंज किया था। हालांकि, वो ये फाइट हार गए थे। मगर उन्होंने हैवीवेट के दिग्गजों में अपना नाम शुमार कर लिया। इसके बाद उन्होंने ब्लेडिस और वोल्कोव को नॉकआउट कर मुकाबला जीता था।

डेरिक ने अपने करियर में अब तक 32 मुकाबले लड़े। इस दौरान उन्हें 20 में जीत मिली है, जबकि 12 में उनको हार का मुंह देखना पड़ा है। डेरिक की 20 में से 16 जीत नॉकआउट से आए हैं।

बॉक्सिंग से एमएमए का सफर

डेरिक का बचपन बहुत खराब बीता था। उन्हें उनकी मां ने अकेले पाला था। डेरिक ने शुरुआत में बॉक्सिंग की ट्रेनिंग की थी। उन्होंने बहुत टाइम तक स्ट्रीट फाइट की। इसके बाद वो एमएम ए की तरफ आ गए।

2014 में यूएफसी ज्वाइन करने के बाद उन्होंने अपने आप को नॉकआउट किंग के रूप में स्थापित किया है। हालांकि हाल ही में व्हाइट हाउस कार्ड पर उन्हें जोश हॉकिट के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। मगर फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वो जल्द ही केज में वापसी करे और एंटरटेन करें।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: सिर्फ एक रन बनाते ही विराट कोहली दूसरे वनडे में तोड़ेंगे बड़ा रिकॉर्ड, रिकी पोंटिंग को छोड़ेंगे पीछे

यह भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव की बतौर कप्तान होगी वापसी, टीम से ड्रॉप किए जाने के बाद सेलेक्टर्स फिर से सौंपेंगे कमान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।