विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिंकफील्ड कप में प्रगनानंद ने अरोनियन को ड्रॉ पर रोका, संयुक्त दूसरे स्थान पर बरकरार

Updated: Tue, 18 Aug 2026 12:36 PM (IST)

भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रगनानंद ने सिंकफील्ड कप के छठे दौर में लेवोन अरोनियन के साथ बाजी ड्रॉ खेली। इस परिणाम से वह 3.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर बने हुए हैं, जबकि वेस्ली सो शीर्ष पर हैं।

आर. प्रगनानंद ने खेला ड्रॉ

आर. प्रगनानंद ने खेला ड्रॉ

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, सेंट लुइस: भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रगनानंद ने ग्रैंड चेस टूर के तहत खेले जा रहे सिंकफील्ड कप के छठे दौर में अमेरिका के ग्रैंडमास्टर लेवोन अरोनियन के विरुद्ध बाजी ड्रॉ खेली।

इस परिणाम के साथ प्रगनानंद 3.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। टूर्नामेंट में अब केवल तीन दौर बाकी हैं। अमेरिका के वेस्ली सो चार अंकों के साथ शीर्ष पर हैं।

सिर्फ एक मैच का निकला नतीजा

इस टूर्नामेंट में पांच मुकाबलों में से केवल एक का नतीजा निकला। सो ने फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव के साथ अंक बांटे। प्रगनानंद के अलावा वाचियर-लाग्रेव और जर्मनी के विन्सेंट कीमर भी 3.5 अंकों के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। अमेरिका के फैबियानो कारुआना, सेवियन सैमुअल्स और अरोनियन तीन-तीन अंकों के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं।

नीदरलैंड्स के अनीश गिरी और विश्व चैंपियनशिप के दावेदार उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव तालिका में इसके बाद हैं, जबकि नीदरलैंड्स के जोरडेन वान फोरेस्ट एक अंक के साथ सबसे निचले स्थान पर हैं।

प्रगनानंद ने ली टक्कर

अरोनियन के विरुद्ध प्रगनानंद ने स्थिति को पेचीदा बनाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन अर्मेनिया के पूर्व खिलाड़ी ने शानदार बचाव किया। दिन की एकमात्र निर्णायक बाजी अनीश ने जीती। उन्होंने हमवतन वान फोरेस्ट के विरुद्ध जीत हासिल की।

यह भी पढ़ें- पैन पैसिफिक चैंपियनशिप में बड़ा उलटफेर, लॉनी पैलिस्टर ने दिग्गज केटी लेडेकी को हराकर तोड़ा 2018 का रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें- भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रगनानंद ने वेस्ली सो के साथ अंक बांटे