विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शतरंज में भारत का डंका, सिंकफील्ड कप में चमके प्रगनानंद; 5 अंकों के साथ टॉप पर पहुंचे

Updated: Wed, 19 Aug 2026 09:11 PM (IST)

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रगनानंद ने सिंकफील्ड कप में मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव को हराकर वेस्ली सो के साथ संयुक्त बढ़त बनाई। इस जीत से उन्होंने संभावित आठ में से पांच अंक हासिल कर ग्रैंड फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

आर प्रगनानंद

आर प्रगनानंद

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, सेंट लुई (अमेरिका)। भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रगनानंद ने सिंकफील्ड कप शतरंज टूर्नामेंट के आठवें दौर में फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव को हराकर अमेरिका के वेस्ली सो के साथ संयुक्त बढ़त हासिल कर ली है।

इस जीत से प्रगनानंद ने संभावित आठ में से पांच अंक हासिल कर लिए हैं और भारतीय खिलाड़ी ने इस साल के अंत में होने वाले ग्रैंड फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

प्रगनानंद ने हासिल की शानदार जीत

प्रगनानंद ने केवल 28 चाल में जीत हासिल की। जिस दिन वेस्ली ने अपने हमवतन सेवियन सैमुअल्स के साथ एक और ड्रा खेला, उसी दिन जावोखिर सिंदारोव ने नीदरलैंड्स के जॉर्डन वैन फोरेस्ट को हराया और लगातार तीसरा मैच जीतकर 4.5 अंकों के साथ शीर्ष खिलाड़ियों के करीब पहुंच गए।

दिन के एक अन्य महत्वपूर्ण मैच में जर्मनी के विन्सेंट कीमर ने शीर्ष वरीयता प्राप्त अमेरिकी खिलाड़ी फैबियानो कारुआना को हराकर सिंदारोव के साथ तीसरे स्थान पर जगह बनाई। दिन के एक अन्य रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड्स के अनीश गिरी ने अमेरिका के लेवोन अरोनियन के साथ ड्रा खेला।

यह भी पढ़ें- आर प्रगनानंद ने सिंकफील्ड कप के सातवें दौर में फैबियानो कारुआना को बराबरी पर रोका

यह भी पढ़ें- सिंकफील्ड कप में प्रगनानंद ने अरोनियन को ड्रॉ पर रोका, संयुक्त दूसरे स्थान पर बरकरार