सिंकफील्ड कप: वेस्ली सो से हारकर दूसरे स्थान पर रहे प्रगनानंद
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रगनानंद सिंकफील्ड कप शतरंज टूर्नामेंट में अमेरिका के वेस्ली सो से आर्मागेडन गेम में हारकर दूसरे स्थान पर रहे। टाईब्रेकर में वेस्ली सो ने जीत हासिल की, जबकि प्रगनानंद पहले ही ग्रैंड फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुके थे।

आर प्रगनानंद को मिला दूसरा स्थान

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, सेंट लुई (अमेरिका): भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रगनानंद आर्मागेडन गेम में अमेरिका के वेस्ली सो से हार गए और सिंकफील्ड कप शतरंज टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर रहे। प्रगनानंद ने अंतिम दौर की क्लासिकल बाजी नीदरलैंड्स के अनीश गिरी के साथ ड्रॉ खेलने के बाद वेस्ली सो को टाईब्रेकर के लिए मजबूर किया, जिन्होंने टूर्नामेंट में अधिकतर समय बढ़त बनाए रखी थी।
टाईब्रेकर में वेस्ली सो ने काले मोहरों से खेलते हुए ड्रॉ खेलकर टूर्नामेंट जीत लिया। यह टूर्नामेंट ग्रैंड शतरंज टूर का हिस्सा है। नियमों में स्पष्ट रूप से कहा गया था कि टाई होने पर खिलाड़ी दो रैपिड गेम खेलेंगे। यदि फिर भी परिणाम नहीं निकलता है तो एक अंतिम आर्मागेडन गेम खेला जाएगा, जिसमें सफेद मोहरों से खेलने वाले खिलाड़ी के पास पांच मिनट जबकि काले मोहरों से खेलने वाले खिलाड़ी के पास चार मिनट का समय होगा।
काले मोहरों से खेले भारतीय खिलाड़ी
यह गेम ड्रॉ रहने पर काले मोहरों से खेलने वाला खिलाड़ी विजेता घोषित किया जाएगा। दोनों रैपिड गेम बराबर रहने के बाद प्रगनानंद को आर्मागेडन गेम सफेद मोहरों से खेलना पड़ा। यह गेम ड्रॉ रहा जिससे भारतीय खिलाड़ी को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। प्रगनानंद के लिए अच्छी बात यह रही कि वह इस साल के आखिर में होने वाले ग्रैंड फाइनल के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुके थे।
