Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में वोटों की गिनती से पहले नीतीश कुमार ने पंडित नेहरू को किया याद, शेयर की ये पोस्ट

    Updated: Fri, 14 Nov 2025 08:45 AM (IST)

    बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है और प्रधानमंत्री मोदी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था।  

    Hero Image

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। फाइल फोटो

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आज सामने आएंगे। इसे लेकर राज्य में सियासी पारा हाई हो चुका है। इसी बीच राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ट्वीट भी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंडित जवाहरलाल नेहरू की आज जयंती है। उनकी जन्मतिथि को पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। पीएम मोदी ने भी पूर्व पीएम पर पोस्ट करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

    नीतीश की पोस्ट वायरल

    बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।"

    पीएम मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि

    नीतीश कुमार से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पंडित नेहरू की जयंती पर पोस्ट लिखते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।"

    पूर्व पीएम नेहरू का जन्म

    पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था। भारत के स्वतंत्रता संग्राम अहम भूमिका निभाने वाले पंडित नेहरू ने 1951 के आम चुनाव के बाद देश के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। वहीं, 27 मई 1964 को उनका निधन हो गया था।