विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गांधीनगर महानगर पालिका चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने झोंकी ताकत, पिंक बस और मुफ्त सेनेटरी पैड जैसे किए जा रहे वादे

Published: Fri, 09 Oct 2026 01:49 AM (GMT+05:30)

गांधीनगर महानगर पालिका का चुनाव अपने चरम पर है। भाजपा और कांग्रेस ने अपने चुनावी एजेंडे की घोषणा कर दी ...और पढ़ें

गांधीनगर महानगर पालिका चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने झोंकी ताकत (फाइल फोटो)

गांधीनगर महानगर पालिका चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने झोंकी ताकत (फाइल फोटो)

HighLights

  1.  वाघेला ने कहा कि अब भाजपा को हटाना ही एकमात्र विकल्प है

  2. कांग्रेस के खेमे में पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला के आ जाने से नई जान आ गई है

राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। गांधीनगर महानगर पालिका का चुनाव अपने चरम पर है। भाजपा और कांग्रेस ने अपने चुनावी एजेंडे की घोषणा कर दी है।

उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने जहां गांधीनगर को हाईटेक सिटी बनाने के साथ ही चौराहे पर लगी लालबत्तियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से संचालित करने वादा किया, वहीं कांग्रेस सांसद गेनीबेन ठाकोर ने पार्टी की पिंक पालिसी की घोषणा करते हुए महिलाओं के लिए पिंक बस, मुफ्त सेनेटरी पैड तथा प्रापर्टी टैक्स में महिलाओं को 50 प्रतिशत छूट देने का वादा किया।

हर्ष संघवी ने गांधीनगर को युवाओं के लिए आदर्श शहर बनाने की भी घोषणा की। गांधीनगर को वैकल्पिक ऊर्जा का मॉडल सिटी बनाने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य तथा स्वच्छता के मामले में एक आधुनिक शहर बनाने का वादा किया।

रिवरफ्रंट के अहमदाबाद से गांधीनगर तक विस्तार के साथ एक स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने का वादा किया। कांग्रेस के खेमे में पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला के आ जाने से नई जान आ गई है।

वाघेला ने पार्टी में शामिल होने से पहले ही कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। वाघेला ने कहा कि अब भाजपा को हटाना ही एकमात्र विकल्प है। युवाओं को रोजगार, गरीब, दलित, पिछड़ों के कल्याण के साथ महिलाओं की सुरक्षा भी जरूरी है।