तमिलनाडु भाजपा प्रमुख की सीएम विजय पर 'मां से पूछो' टिप्पणी से छिड़ा विवाद, कई नेताओं ने निंदा की
भाजपा के तमिलनाडु प्रदेश प्रमुख नैनार नागेंद्रन ने शनिवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर निशाना साधते हुए एक राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया।

तमिलनाडु भाजपा प्रमुख की सीएम विजय पर 'मां से पूछो' टिप्पणी से छिड़ा विवाद (फोटो- एक्स)
HighLights
कहा- लोग घर में पिता को खोजते हैं और वे नहीं मिलते तो उन्हें घर पर मां से पूछना चाहिए कि कौन हैं पिता
इस टिप्पणी को कई नेताओं ने अपमानजनक और अनादरपूर्ण बताते हुए इसकी निंदा की
पीटीआई, चेन्नई। भाजपा के तमिलनाडु प्रदेश प्रमुख नैनार नागेंद्रन ने शनिवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर निशाना साधते हुए एक राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया।
भाजपा के राज्य मुख्यालय में पार्टी के एक कार्यक्रम में नागेंद्रन ने मजाक उड़ाते हुए कहा, "जब लोग घर में पिता को खोजते हैं और वे नहीं मिलते तो उन्हें घर पर मां से पूछना चाहिए कि पिता कौन हैं।" इस टिप्पणी को कई नेताओं ने अपमानजनक और अनादरपूर्ण बताते हुए इसकी निंदा की।
विजय ने अप्रैल 2026 के विधानसभा चुनाव में द्रमुक की हार के बाद विधानसभा में एक "कुट्टी कथई" (छोटी कहानी) सुनाई थी, जिसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में विपक्ष के नेता के "पिता" के ठिकाने का जिक्र किया था।
यह कोलाथुर विधानसभा क्षेत्र में स्टालिन की चुनावी हार की ओर एक स्पष्ट इशारा था। द्रमुक सहित कई राजनीतिक दलों ने विजय की इस टिप्पणी की आलोचना की थी।
यहां पत्रकारों से बात करते हुए राजमोहन ने भाजपा राज्य प्रमुख की टिप्पणी की कड़ी निंदा की और इसे एक राजनीतिक नेता के लिए "असभ्य और अनुचित" बताया।
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने भी नागेंद्रन की टिप्पणी की निंदा की। कहा कि उन्होंने राजनीतिक मर्यादा को तार-तार कर दिया है।
राजनीतिक असहमति और सरकार के कार्यों पर सवाल उठाना लोकतांत्रिक चर्चा का हिस्सा है, लेकिन किसी नेता के परिवार, खासकर उनकी मां के खिलाफ व्यक्तिगत हमले अस्वीकार्य हैं। यह राजनीति का एक पिछड़ा, "घटिया" रूप है, जिसे युवा पीढ़ी के बीच बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए।
