Move to Jagran APP

वक्फ संशोधन विधेयक के लिए JPC का गठन, ओवैसी और इमरान मसूद समेत होंगे 31 सदस्य

वक्फ अधिनियम संशोधन विधेयक के लिए संयुक्त संसदीय कमेटी (JPC) का एलान कर दिया गया है। इसमें लोकसभा के 21 और राज्यसभा के 10 सदस्य शामिल होंगे। असदुद्दीन ओवैसी निशिकांत दुबे तेजस्वी सूर्या जगदंबिका पाल इमरान मसूद गौरव गोगोई को जगह मिली है। संयुक्त संसदी समिति में कुल 31 सदस्य होंगे। कमेटी विधेयक की समीक्षा करेगी। गुरुवार को केंद्र सरकार ने लोकसभा में विधेयक पेश किया था।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Fri, 09 Aug 2024 05:13 PM (IST)
Hero Image
Wakf Amendment Bill: वक्फ संशोधन बिल के लिए जेपीसी का गठन।