विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'देश को गुमराह करना बंद करें राहुल गांधी', भाजपा ने दिया कांग्रेस को करारा जबाव

Published: Thu, 15 Oct 2026 02:00 AM (IST)

सीजेपी नेताओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की आलोचना करने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भाजपा ने बुधवार को कड़ा ...और पढ़ें

'देश को गुमराह करना बंद करें राहुल गांधी', भाजपा

'देश को गुमराह करना बंद करें राहुल गांधी', भाजपा 

HighLights

  1. सीजेपी नेताओं के ​खिलाफ पुलिस कार्रवाई की आलोचना करने पर दिया जवाब

  2. सौरव दास और आशुतोष रांका को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है 

पीटीआई, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) नेताओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की आलोचना करने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भाजपा ने बुधवार को कड़ा जवाब दिया। भाजपा ने उन पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि संविधान विरोध करने का अधिकार देता है, कानून तोड़ने का नहीं।

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष उषा अग्रवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सार्वजनिक स्थानों को राजनीतिक लड़ाई का मैदान नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी देश को गुमराह करना बंद करें।'

अग्रवाल ने कहा कि संविधान प्रदर्शन करने का अधिकार देता है, न कि कानून तोड़ने का। कानूनी प्रक्रिया के अनुसार ही जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थलों की सूची से हटाया गया है और कोई कानून से ऊपर नहीं है।

इससे पहले सीजेपी नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा था।