विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'विजय विधानसभा को फिल्म का सेट समझते हैं', डीएमके की बैठक में गरजे एमके स्टालिन

Updated: Sun, 23 Aug 2026 05:34 AM (GMT+05:30)

द्रमुक अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने शनिवार को आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा कि उनकी पार्टी राजनीतिक वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है और वे पूरे राज्य में वोटरों को अपने पक्ष में करने पर ध्यान देंगे।

'विजय विधानसभा को फिल्म का सेट समझते हैं'- एमके स्टालिन (फोटो- एक्स)

'विजय विधानसभा को फिल्म का सेट समझते हैं'- एमके स्टालिन (फोटो- एक्स)

HighLights

  1. स्टालिन ने कहा विजय एक्टर की छवि छोड़ें, यह विधानसभा है, थियेटर नहीं

  2. सीएम विजय ने सदन को सिनेमा का सेट बना दिया है

पीटीआई, चेन्नई। द्रमुक अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने शनिवार को आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा कि उनकी पार्टी राजनीतिक वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है और वे पूरे राज्य में वोटरों को अपने पक्ष में करने पर ध्यान देंगे।

उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर निशाना साधते हुए कहा कि वे द्रमुक द्वारा शुरू की गई सभी योजनाओं के नाम बदलने में व्यस्त हैं।

स्टालिन ने कहा, "विजय विधानसभा को फिल्म का सेट समझते हैं और दमदार डायलॉग बोलते हैं।"

पूर्व मुख्यमंत्री स्टालिन पार्टी की कार्यकारी समिति की बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने भविष्य के लिए आंदोलन को नई ऊर्जा देने के मकसद से आंतरिक आत्म-मंथन, पार्टी पदाधिकारियों के लिए उम्र और कार्यकाल की सीमा तय करने और सदस्यता भर्ती की एक नई, पारदर्शी प्रक्रिया शुरू करने की जरूरत पर जोर दिया।

संगठन के इतिहास और अतीत के नुकसानों से उबरने की उसकी क्षमता पर बात करते हुए, स्टालिन ने जोर दिया कि द्रमुक की नींव तात्कालिक राजनीतिक जीत या हार से कहीं अधिक गहरी है।