Move to Jagran APP

Bihar Politics: नीतीश राज में महेश्वर हजारी की वैल्यू घटी! JDU ने एक मंत्री को छोड़ सभी का स्लॉट सेट किया

जदयू ने अपने मंत्रियों के लिए जो स्लॉट तय किए हैं उसमें केवल सूचना एवं प्रसारण मंत्री महेश्वर हजारी को जगह नहीं मिली है। इस सूची में महेश्वर हजारी का नाम नहीं रहना आने वाले समय के लिए संकेत है। महेश्वर का नाम आम चुनाव के समय इस वजह से सुर्खियों में आया था कि उनके पुत्र सन्नी हजारी ने समस्तीपुर से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था।

By BHUWANESHWAR VATSYAYAN Edited By: Rajat Mourya Fri, 21 Jun 2024 09:16 PM (IST)
नीतीश राज में महेश्वर हजारी की वैल्यू घटी! JDU ने एक मंत्री को छोड़ सभी का स्लॉट सेट किया

राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू प्रदेश कार्यालय में जदयू कोटे के मंत्री फिर से लोगों की शिकायत सुन उसका निराकरण करेंगे। आम चुनाव की वजह से यह कार्यक्रम बंद था। जदयू ने अपने मंत्रियों के लिए जो स्लॉट तय किए हैं उसमें केवल सूचना एवं प्रसारण मंत्री महेश्वर हजारी को जगह नहीं मिली है।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के निर्देश पर जारी की गई। इस सूची में महेश्वर हजारी का नाम नहीं रहना आने वाले समय के लिए संकेत है। महेश्वर हजारी का नाम आम चुनाव के समय इस वजह से सुर्खियों में आया था कि उनके पुत्र सन्नी हजारी ने समस्तीपुर से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था।

उनके सामने एनडीए के प्रत्याशी के रूप में लोजपा के टिकट पर मंत्री अशोक चौधरी की पुत्री शांभवी चुनाव मैदान में थीं। शांभवी की जीत भी हुई समस्तीपुर से। एनडीए प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में महेश्वर हजारी के गायब रहने का आरोप था।

सीएम की रैली में नहीं पहुंचे थे हजारी

वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समस्तीपुर में एनडीए प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में जब वहां गए तो भी हजारी नहीं पहुंचे। उस समय से ही यह कयास लगाया जा रहा था कि महेश्वर हजारी के खिलाफ जदयू कार्रवाई करेगी।

वैसे आधिकारिक तौर पर इस आशय का कोई वक्तव्य नहीं आया है पर जदयू की सूची में महेश्वर हजारी का नाम नहीं रहने से पार्टी ने संकेत जरूर दे दिया है।

जदयू ने जो स्लॉट तैयार किया है उसमें मंगलवार को मंत्री विजय चौधरी, लेशी सिंह व जमां खान, बुधवार को श्रवण कुमार, सुनील कुमार, जयंत राज, गुरुवार को बिजेंद्र प्रसाद यादव, शीला मंडल, रत्नेश सदा तथा शुक्रवार को अशोक चौधरी, मदन सहनी और सुमित कुमार सिंह लोगों की समस्याओं को सुनेंगे।

ये भी पढ़ें- Samrat Chaudhary: श्रीराम के चरणों में अपनी पगड़ी समर्पित करेंगे सम्राट चौधरी, अयोध्या में ही कराएंगे मुंडन

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'नीतीश कुमार और NDA की सरकार...', आरक्षण पर झटका लगने के बाद JDU का बड़ा बयान