Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मटन टैक्स' पर बवाल! सीएम उमर का पंजाब के मुख्यमंत्री को पत्र, लिखा- अवैध टैक्स हटाओ वरना केंद्र से करेंगे शिकायत

    By Naveen NawazEdited By: Rahul Sharma
    Updated: Mon, 29 Jun 2026 01:42 PM (IST)

    जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पंजाब सरकार द्वारा मटन कारोबारियों पर लगाए गए कर को 'पूरी तरह अनुचित' बताया है। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. पंजाब द्वारा मटन कारोबारियों पर लगाया गया कर 'अनुचित'।

    2. उमर अब्दुल्ला ने पंजाब सीएम को पत्र लिखकर उठाया मुद्दा।

    3. समाधान न होने पर केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग करेंगे।

    राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि पंजाब सरकार द्वारा मटन कारोबारियों पर लगाए गए कर का मुद्दा जम्मू-कश्मीर सरकार ने गंभीरता से उठाया है और इस कर को 'पूरी तरह अनुचित' बताया है।

    श्रीनगर स्थित एसकेआईसीसी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को कई महीने पहले व्यक्तिगत रूप से पंजाब के मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया था और अब एक बार फिर इस संबंध में पत्र लिखकर समाधान की मांग की है।

    उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के मटन व्यापारी राजस्थान से खरीदे गए पशुधन को जम्मू-कश्मीर लाने के लिए केवल पंजाब के राजमार्गों का उपयोग करते हैं। वे पंजाब में न तो कोई खरीदारी करते हैं और न ही कोई बिक्री। 'हमारे मटन कारोबारियों को केवल राजमार्ग का उपयोग करने के कारण दंडित नहीं किया जाना चाहिए। हमारे लोगों पर लगाया गया यह कर पूरी तरह अनुचित है।'

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि पंजाब सरकार इस मुद्दे का समाधान नहीं करती है, तो इसे उत्तर क्षेत्रीय राज्य परिषद (नॉर्थ ज़ोन काउंसिल) के समक्ष उठाया जाएगा और साथ ही केंद्र सरकार से भी हस्तक्षेप की मांग की जाएगी। इसे 'अवैध कर' बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब पंजाब के भीतर कोई व्यावसायिक लेन-देन ही नहीं हो रहा है, तो इस प्रकार का कर लगाने का कोई औचित्य नहीं है।

    खबरें और भी