Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बैकडोर नियुक्ति विवाद पर उमर ने महबूबा को घेरा, बोले- 'सबसे ज्यादा बैकडोर नियुक्तियां PDP-BJP राज में'

    By Naveen Sharma Edited By: Rahul Sharma
    Updated: Fri, 26 Jun 2026 10:40 PM (IST)

    मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने PDP-BJP द्वारा लगाए गए बैकडोर नियुक्तियों के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि सबसे ज्यादा बैकडोर ...और पढ़ें

    उमर अब्दुल्ला ने महबूबा मुफ्ती पर पलटवार करते हुए पूछा कि वह मामा के बेटे की नियुक्ति भूल गईं?

    उमर अब्दुल्ला ने महबूबा मुफ्ती पर पलटवार करते हुए पूछा कि वह मामा के बेटे की नियुक्ति भूल गईं?

    HighLights

    1. उमर अब्दुल्ला ने बैकडोर नियुक्ति आरोपों को निराधार बताया।

    2. PDP-BJP शासनकाल में सर्वाधिक बैकडोर नियुक्तियां हुईं।

    3. मुख्यमंत्री ने आरोपों को 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे' कहा।

    राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और भाजपा द्वारा लगाए गए बैकडोर नियुक्तियों के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि मुझे यह सुनकर तो हिंदी की एक कहावत- उल्टा चोर कोतवाल को डांटे याद आती है। उन्होंने कहा कि आरोप वह लोग लगा रहे हैं जिनके दौर में सबसे ज्यादा बैकडोर नियुक्तियां हुई है।

    उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में विगत दो वर्षाें के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों में 25 हजार के करीब सरकारी नौकरियों केा आउटसोर्स किए जाने के मामले ने फिर जोर पकड़ना शुरु कर दिया है।

    पीडीपी और भाजपा का आरोप है कि मौजूदा प्रदेश सरकार ने आउटसोर्स की आड़ में अपने लोगों को लाभ पहुंचाया है। गत गुरूवार को पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने अपने आरोपों को दोहराते हुए कहा था कि अगर कोई भी बैकडोर नियुक्ति नहीं की गई है तो मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को जवाब देना चाहिए।

    ...उल्टा चोर कोतवाल को डांटे

    आज यहां जडीबल में आशूरा के जुलूस में शामिल होने आए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि मुझे तो यह आरोप लगाने वालों को देखकर हिंदी की एक कहावत उल्टा चोर कोतवाल को डांटे ही यादआती है। उन्होंने कहा कि महबूबा मुफ्ती और भाजपा नेताओं के आरोप बेबुनिया हैं। उन्होंने कहा कि क्या हम भूल गए हैं कि महबूबा मुफ्ती के मामा सरताज मदनी के बेटे की बैकडोर के जरिए नियुक्ति हुई थी, जिसे बाद में अदालत के आदेश के बाद हटाया गया?

    उमर अब्दुल्ला ने कहा कि सबसे ज्यादा बैकडोर नियुक्तियां तो पीडीपी-भाजपा के शासनकाल में हुई हैं। इनके शासनकाल में जेके बैंक में हुई अवैध नियुक्तियों की अभी भी जांच जारी है। उन्होंने यदि कोई आरोप सबूतों के साथ लगाया जाता है तो मैं उसका जवाब देने के लिए तैयार हूं। मेरी सरकार के दौरान बैकडोर नियुक्ति पाने वाले एक भी व्यक्ति का नाम बताइए, मैं पूरी सफाई दूंगा। लेकिन मैं बेबुनियाद आरोपों का जवाब नहीं दूंगा।

    खबरें और भी

    मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि भाजपा-पीडीपी के दौर में जिस तरह से बैकडोर नियुक्तियां हुई हैं, अगर मैं बताने लगूं तो आपके पास गिनने का वक्त नहीं होगा। हम पर आरोप वह लोग लगा रहे हैं जो बैकडोर नियुक्तियों में लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि हम पूरा ब्यौरा जमा कर रहे हैं। आने वाले दिनों में हमारी सरकार के दो वरिष्ठ मंत्री इस मुद्दे पर मीडिया से बात कर, सभी तथ्यों का जनता के सामने रखेंगे।