विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर में दिनदहाड़े बैंक लुटने की कोशिश, BOI में घुसे 5 नकाबपोश बदमाश; कर्मचारियों की मुस्तैदी से खाली हाथ भागे

Published: Thu, 10 Sep 2026 02:57 PM (IST)

जंडियाला गुरु स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में पांच नकाबपोश बदमाशों ने लूट का प्रयास किया, लेकिन बैंक कर्मचारियों की मुस्तैदी से वे सफल नहीं हो पाए।

अमृतसर के जंडियाला गुरु में बैंक लूट की कोशिश, पांच नकाबपोश बदमाश खाली हाथ भागे।

अमृतसर के जंडियाला गुरु में बैंक लूट की कोशिश, पांच नकाबपोश बदमाश खाली हाथ भागे।

HighLights

  1. जंडियाला गुरु के यूनियन बैंक में लूट का प्रयास

  2. पांच नकाबपोश बदमाशों ने बैंक में घुसने की कोशिश की

  3. बैंक कर्मचारियों की मुस्तैदी से लूट विफल हुई

जागरण संवाददाता, अमृतसर। जंडियाला गुरु क्षेत्र में स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में पांच नकाबपोश बदमाशों ने लूट की कोशिश की। अचानक बैंक में घुसे बदमाशों के कारण बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों में अफरातफरी मच गई।

हालांकि, बैंक कर्मचारियों की मुस्तैदी के कारण बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके और बिना बड़ी रकम लूटे मौके से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि करीब पांच अज्ञात युवक चेहरे ढककर बैंक में दाखिल हुए थे। उनके बैंक में घुसते ही वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। बैंक कर्मचारियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए स्थिति को संभाला, जिसके चलते बदमाश नकदी लेकर भागने में सफल नहीं हो सके।

वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बैंक अधिकारियों से जानकारी हासिल की। पुलिस ने बैंक के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही बैंक के आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि बदमाश किस रास्ते से बैंक तक पहुंचे और वारदात के बाद किस दिशा में फरार हुए। फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में भी आरोपितों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- पंजाब-हरियाणा विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों अलर्ट; चलाया तलाशी अभियान